Homeविविध विषयअन्यशाहिद अफरीदी ने कहा- मुसलमान बन जा, मेरा करियर बर्बाद कर दिया: पूर्व क्रिकेटर...

शाहिद अफरीदी ने कहा- मुसलमान बन जा, मेरा करियर बर्बाद कर दिया: पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया का US कॉन्ग्रेस में छलका दर्द, बताया पाकिस्तान में हिंदुओं से कैसे होता है भेदभाव

कनेरिया ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में समान सम्मान नहीं मिला, जिसके कारण उनका क्रिकेट करियर बर्बाद हुआ। कनेरिया ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पर भी धर्मांतरण का दबाव देने का गंभीर आरोप लगाया।

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में पाकिस्तान के पूर्व हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने डीसी में एक कॉन्ग्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने वाले भेदभाव को उजागर किया और बताया कि उनके ऊपर भी धर्मांतरण का दबाव बनाया गया था

कनेरिया ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में समान मूल्य और सम्मान नहीं मिला, जिसके कारण उनका क्रिकेट करियर बर्बाद हुआ। कनेरिया ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पर भी धर्मांतरण का दबाव देने का गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने खुलासा किया कि अफरीदी ने उन्हें इस्लाम कबूलने को कहा था। (वो हिंदू थे इसलिए) अफरीदी और अन्य खिलाड़ी उन्हें सामाजिक रूप से अलग रखते थे। इसके अलावा उन्हें साथ में खाने भी नहीं देते थे। केवल इंजमामुल हक ऐसे कप्तान थे जो उनके समर्थन में बात करते थे।

उन्होंने कहा, “मैंने भी पाकिस्तान में काफी ज्यादा भेदभाव का सामना किया है और इसी वजह से मेरा क्रिकेट करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। मुझे पाकिस्तान में उस तरह का सम्मान और समान भाव नहीं मिला, जिसका मैं पूरी तरह से हकदार था। पाकिस्तान में हुए उसी भेदभाव की वजह से आज यहाँ संयुक्त राज्य अमेरिका में हूँ। हमने जागरूकता बढ़ाने के लिए बातचीत की है और संयुक्त राज्य अमेरिका से वो सब बताया जिसे यह पता चल सके कि हमने पाकिस्तान में कितना कुछ सहा है ताकि उस कार्रवाई की जा सके।”

कनेरिया ने कहा कि वो इस ब्रीफिंग के माध्यम से अमेरिका के लोगों को बताने का प्रयास कर रहे हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को किस प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि दानिश कनेरिया पाकिस्तान के पूर्व और अंतिम हिंदू क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 61 टेस्ट मैच खेले जबकि वनडे 18 मैच खेले हैं। पिछले कुछ समय से वो लगातार पाकिस्तान में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार पर मुखर होकर अपनी बात कहते आए हैं और इस्लामी कट्टरपंथियों का चेहरा उजागर करते हुए भी आए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -