Homeविविध विषयअन्यमर्द ने दिया बच्चा, औरत पार्टनर से हुआ था गर्भवती: भारत में पहली बार...

मर्द ने दिया बच्चा, औरत पार्टनर से हुआ था गर्भवती: भारत में पहली बार ऐसा मामला, केरल के हैं ये ट्रांसजेंडर कपल

जिया ने एक पुरुष के रूप में जन्म लिया था जबकि जहाद ने एक स्त्री के रूप में। बाद में दोनों ने सर्जरी कराकर जेंडर बदल लिया... यानी जिया स्त्री बन गई, जहाद पुरुष। इसके बाद भी जहाद गर्भधारण करने और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने में सक्षम रहा।

केरल के कोझिकोड में ट्रांसजेंडर कपल ने एक बच्चे को जन्म दिया है। कुछ दिन पहले ही ट्रांस कपल जिया पवल और जहाद ने सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी की तस्वीरें शेयर की थीं। कपल को मार्च तक नन्हें मेहमान के आने की उम्मीद थी लेकिन 1 महीने पहले ही उन्हें यह खुशखबरी प्राप्त हो गई।

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो बुधवार (8 फरवरी, 2023) सुबह 9.30 बजे जिया और जहाद के बच्चे का जन्म एक सरकारी अस्पताल में हुआ। जिया ने बच्चे और जहाद के स्वस्थ्य होने की बात कही है। बता दें कि बच्चे को जहाद ने जन्म दिया है। कपल ने फिलहाल बच्चे के लिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। बच्चे का जन्म ऑपरेशन के जरिए हुआ। देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पुरुष ट्रांसजेंडर ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

बता दें कि जिया ने एक पुरुष के रूप में जन्म लिया था। वहीं, जहाद ने एक स्त्री के रूप में जन्म लिया था। बाद में दोनों ने सर्जरी कराकर जेंडर बदल लिया। यानी जिया स्त्री बन गई और जहाद पुरुष। जेंडर बदलने के लिए हुई सर्जरी के दौरान इनके गर्भाशय और प्रजनन अंगों को नहीं हटाया गया था। इस कारण जहाद गर्भ धारण करने और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने में सक्षम रहा।

जिया और जहाद को साथ रहते 3 साल से अधिक का समय हो गया है। जब उन दोनों ने साथ रहना शुरू किया था, तभी यह सोच लिया था कि उनका जीवन अन्य ट्रांसजेंडर्स से अलग होना चाहिए। जिया ने प्रेगनेंसी की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था। जिया ने लिखा था कि जब उन दोनों ने बच्चे का फैसला लिया, तब जहाद की ब्रेस्ट रिमूवल सर्जरी की प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन फिर बच्चे के लिए इस सर्जरी को रोक दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -