Homeविविध विषयअन्य6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम को मीडिया ने कर दिया 'रिटायर', बोलीं...

6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम को मीडिया ने कर दिया ‘रिटायर’, बोलीं महिला मुक्केबाज- मैंने अभी संन्यास नहीं लिया, बयान को गलत तरीके से पेश किया

भारत की सबसे लोकप्रिय मुक्केबाज मैरी कॉम की संन्यास की खबरें गलत थीं। उन्होंने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीक से पेश किया। उन्होंने अभी संन्यास नहीं लिया है। अगर वह ऐसा करेंगी तो खुद मीडिया में आकर इस बारे में बता देंगी।

भारत की सबसे लोकप्रिय मुक्केबाज मैरी कॉम की संन्यास की खबरें गलत थीं। उन्होंने खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीक से पेश किया। उन्होंने अभी संन्यास नहीं लिया है। अगर वह ऐसा करेंगी तो खुद मीडिया में आकर इस बारे में बता देंगी।

दरअसल, बुधवार (24 जनवरी, 2023) को मैरी कॉम ने एक इवेंट में खेल जगत में तय की गई उम्र सीमा का जिक्र करते हुए कहा था, “मुझमें अभी भी भूख है, लेकिन दुर्भाग्य से उम्र सीमा तय होने के कारण मैं किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकती। मैं ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना चाहती हूँ, लेकिन मुझे (आयु सीमा के कारण) खेल छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मुझे रिटायर होना है। मैंने अपने जीवन में सब कुछ हासिल किया है।”

इसी के बाद मीडिया ने उनके संन्यास की खबर चलाईं। हर जगह उनके रिटायरमेंट की बात शुरू हो गई, जिन्हें सुनने के बाद मैरी ने कहा, “मैं 24 जनवरी को डिब्रूगढ़ में एक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थी। तब मैं बच्चों को प्रेरित कर रही थी। तब मैंने कहा था- मुझ में अभी भी खेलों में उपलब्धि हासिल करने की भूख है, लेकिन ओलंपिक में उम्र सीमा की वजह से भाग नहीं ले सकती। हालाँकि, मैं खेलना जारी रख सकती हूँ। मैं अभी भी फिटनेस पर ध्यान दे रही हूँ और जब भी संन्यास लूँगी तो सभी को इसकी जानकारी दे दूँगी।”

बता दें कि मैरी कॉम पहली महिला मुक्केबाज हैं जिन्होंने विश्व कप में छह बार स्वर्ण पदक जीते हैं। वह 2005, 2006, 2008 और 2010 के संस्करणों में विश्व चैंपियन बनीं। इसके बाद वो दो जुड़वाँ बच्चों की माँ बनीं। फिर 2012 में उन्होंने वापसी की और ओलंपिक में फिर पदक जीता। इसके बाद 2018 में विश्व चैंपियनशिप जीत अपने नाम नया रिकॉर्ड बनाया। उनके पास विश्वचैंपियनशिप के 8 पदक हैं, जितने किसी भी पुरुष या महिला मुक्केबाज के पास नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -