Sunday, April 28, 2024
Homeविविध विषयअन्यउम्र के जिस पड़ाव पर मैदान छोड़ जाते हैं शूरमा, शबनिम इस्माइल ने बनाया...

उम्र के जिस पड़ाव पर मैदान छोड़ जाते हैं शूरमा, शबनिम इस्माइल ने बनाया दुनिया में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड, झूलन गोस्वामी से मिले टिप्स कमाल

शबनिम इस्माइल ने किसी भी महिला खिलाड़ी के लिए 130 किमी के बैरियर को पहली बार करते हुए 132.1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो हैरान करने वाली है।

दक्षिण अफ्रीका की रिटायर्ड इंटरनेशनल तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने 35 साल की उम्र में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो आजतक कोई भी खिलाड़ी नहीं बना सकी थी। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड रखने वाली शबनिम इस्माइल ने बीती रात (मंगलवार 05 मार्च 2024) को क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी। उन्होंने किसी भी महिला खिलाड़ी के लिए 130 किमी के बैरियर को पहली बार करते हुए 132.1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो हैरान करने वाली है।

शबनिम इस्माइल महिला आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रही हैं। वो पिछले कुछ मैचों में अनफिट रहने की वजह से मैदान पर नहीं उतर सकी। इस मैच में वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरीं और सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बना डाला। उन्होंने ये गेंद मैच के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद के तौर पर फेंकी। उस समय दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग को ये गेंद फेंकी। मेग लैनिंग दुनिया की सबसे विस्फोटक और बड़ी खिलाड़ियों में से हैं। गेंद की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वो अपने पैर को नहीं बचा सकी और गेंद सीधे उनके पैड्स से लगी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन मैग को नॉट आउट करार दिया गया। इस गेंद की रफ्तार 132.1 किमी प्रति घंटे की दर्ज की गई।

अगले ओवर में शेफाली-इस्माइल का मुकाबला

इस्माइल ने लगातार तीसरा ओवर और पारी का पाँचवाँ ओवर भी फेंका। उनकी शुरू की दो गेंदों पर शेफाल वर्मा ने दो जोरदार छक्के लगाए, लेकिन तीसरी गेंद पर शेफाली ने विकेट के पीछे कैच थमा दिया। शबनिम की ये गेंद तेजी से अंदर की ओर आई और शेफाली पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई। इसके बाद इस्माइल का आक्रामक रवैया देखते बनता था। देखिए शेफाली-इस्माइल की जंग

इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड

शबनिम इस्माइल दुनिया की सबसे तेज गेंदबाज के तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट भी सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम पर ही दर्ज करा रखा है। उन्होंने 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंद फेंकी थी, वहीं 2022 के वनडे विश्वकप में भी उन्होंने 2 बार 127 किमी की रफ्तार से गेंद फेंकी। हालाँकि शबनिम इस्माइल ने इसी आईपीएल के ओपनिंग मैच में इन रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था। उन्होंने पहले मैच में 128.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद फेंकी थी। हालाँकि अब उन्होंने 130 किमी के बैरियर को पार करते हुए क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद 132.1 की रफ्तार से फेंक दी है। इस तरह से टॉप 5 तेज गेंदे इस्माइल के नाम ही दर्ज हैं।

झूलन गोस्वामी से मिली टिप्स, इस्माइल ने किया कमाल

शबनिम इस्माइल से पहले दुनिया में सबसे तेज गेंदबाज के तौर पर जाने जानी वाली झूलम गोस्वामी इस समय मुंबई इंडियंस की कोच हैं। इस समय झूलन और शबनिम एक साथ ही समय बिताती हैं। इस्माइल ने कहा भी था कि झूलन ने उन्हें थोड़ा सा पुश करने की सलाह दी है, ताकि मैं 130 किमी का बैरियर पार कर जाऊँ। ये बातचीत करीब 20 दिन पुरानी है।

शानदार रहा है इस्माइल का इंटरनेशनल करियर

बता दें कि 35 वर्षीय इस्माइल ने 16 साल के क्रिकेट करियर से मई 2023 में संन्यास लिया था। उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 317 विकेट के लिए 241 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 127 वनडे, 113 टी20ई और एक टेस्ट शामिल है। वो अब वह अब दुनिया भर की टी20 लीगों में खेल रही हैं। हालाँकि जिस मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे तेज गेंद फेंकी, उसमें उनकी टीम को हार का मुँह देखना पड़ा। खुद शबनिम इस्माइल के 4 ओवरों में 46 रन बन गए।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘पहले दलालों के लिए सालों साल बुक रहते थे दिल्ली के होटल, हमने चला दिया स्वच्छता अभियान’: PM मोदी ने कर्नाटक में उठाया फयाज...

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग पड़ोस से आतंकवाद एक्सपोर्ट करते थे, आज उनको आटा इंपोर्ट करने में लाले पड़ रहे हैं - वोट से आया ये परिवर्तन।

IIT से इंजीनियरिंग, स्विटरजरलैंड से MBA, ‘जागृति’ से युवाओं को बना रहे उद्यमी… BJP ने देवरिया में यूँ ही नहीं शशांक मणि त्रिपाठी को...

RC कुशवाहा की कंपनी महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिंस बनाती है। उन्होंने बताया कि इस कारोबार की स्थापना और इसे आगे बढ़ाने में उन्हें शशांक मणि त्रिपाठी की खासी मदद मिली है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe