Homeविविध विषयअन्यमेवात में RAF का स्थायी स्टेशन स्थापित करेगी मोदी सरकार, अमित शाह जल्द रखेंगे...

मेवात में RAF का स्थायी स्टेशन स्थापित करेगी मोदी सरकार, अमित शाह जल्द रखेंगे आधारशिला: नूहं में हिंदुओं पर हमले के बाद रिपोर्ट में दावा

स्थायी स्टेशन का प्रस्ताव 2014 में मेवात के तौरू में सांप्रदायिक हिंसा के बाद आया था। उस समय इसे सैद्धांतिक मँजूरी दी गई थी। इंद्री गाँव का चयन शिविर की स्थापना के लिए किया गया था। लेकिन इसके बाद से यह मामला लटका हुआ है। अब अमित शाह ने बिना किसी देरी के इसे आगे बढ़ाने की बात कही है।

हरियाणा के मेवात में मोदी सरकार रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का एक विशेष और स्थायी स्टेशन स्थापित करेगी। मुस्लिम बहुल यह जिला काफी संवेदनशील माना जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरएएफ के स्थायी स्टेशन की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही आधारशिला रखेंगे। उन्होंने गुरुग्राम के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को यह भरोसा दिलाया है।

यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब मेवात के नूहं में 31 जुलाई 2023 को हिंदुओं की जलाभिषेक यात्रा पर इस्लामी भीड़ ने हमला किया था। फायरिंग, पत्थरबाजी और आगजन की थी। हिंदू श्रद्धालु कई घंटों तक बंधक जैसी स्थिति में फँसे रहे थे।

फर्स्टपोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि गुरुग्राम के सांसद ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने मेवात में आरएएफ के स्थायी शिविर की अपनी पुरानी माँग को उनके सामने रखा। बताया जा रहा है कि शाह ने उन्हें इसकी जल्द आधा​रशिला रखने का भरोसा दिलाया है।

उल्लेखनीय है कि राव इंद्रजीत सिंह ने यह माँग 2014 में मेवात के तौरू में सांप्रदायिक हिंसा के बाद की थी। उस समय यह प्रस्ताव तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भेजा गया था। उन्होंने इसे अपनी सैद्धांतिक मँजूरी भी दे दी थी। इंद्री गाँव का चयन शिविर की स्थापना के लिए किया गया था। लेकिन इसके बाद से यह मामला लटका हुआ है। अब अमित शाह ने बिना किसी देरी के इसे आगे बढ़ाने की बात कही है।

वहीं हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने केंद्रीय गृह सचिव को एक पत्र लिखकर एक सप्ताह के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियाँ भेजने की माँग की है। इस पत्र में प्रसाद ने कहा है, “मुझे आरएएफ की 20 कंपनियों की माँग को लेकर आपको पत्र लिखने के लिए कहा गया है। प्रदर्शनकारियों, उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों के हिंसक विरोध के कारण नूहं जिले में सांप्रदायिक तनाव, हिंसक घटनाएँ, जान माल को खतरा और सार्वजनिक अशांति की स्थिति उत्पन्न हो गई है।”

VHP और बजरंग दल करेंगे विरोध प्रदर्शन

हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल दो अगस्त 2023 को देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे। जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान जिहाद का पुतला फूँका जाएगा। इसकी घोषणा 1 अगस्त को मीडिया को जारी बयान में विहिप ने की है। साथ ही मेवात को मिनी पाकिस्तान बताते हुए संकल्प लिया है कि इसे हिंदुओं का कब्रिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुस्लिम युवती से प्रेम करने वाले शिवशंकर शुक्ला की ‘आत्महत्या’ के पीछे क्या है राज? धमकी देने वाला दरोगा अजहर जमाल लाइन हाजिर, जानिए-...

चित्रकूट में शिवशंकर शुक्ला की आत्महत्या के बाद विवाद खड़ा हो गया है। परिवार ने दरोगा अजहर जमाल पर मानसिक प्रताड़ना और पैसे माँगने के आरोप लगाए हैं।

दशकों तक जिस इंसेफ्लाइटिस ने उजाड़े परिवार, लाखों बच्चों की छीनी जिंदगी- उस पर योगी सरकार ने पाया काबू: जानिए कैसे UP में सुधरी...

योगी सरकार की टीकाकरण, स्वच्छता, जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की रणनीति से यूपी में इंसेफ्लाइटिस के मामलों और मौतों में कमी दर्ज हुई।
- विज्ञापन -