Homeविविध विषयअन्य'5 महीने से पाकिस्तानी क्रिकेटरों को सैलरी नहीं': पूर्व-विकेटकीपर ने खोला राज... लेकिन वर्ल्ड...

‘5 महीने से पाकिस्तानी क्रिकेटरों को सैलरी नहीं’: पूर्व-विकेटकीपर ने खोला राज… लेकिन वर्ल्ड कप में छक्के मारने के लिए प्रोटीन (मांस) चाहिए था इनको

"PCB के चेयरमैन अशरफ न तो बाबर आज़म का फोन उठा रहे हैं और न ही उनके मैसेज का जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पिछले 5 महीने से वेतन भी नहीं मिला है।"

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) और वर्तमान कप्तान बाबर आज़म के बीच मनमुटाव होने का दावा किया है। लतीफ का कहना है कि PCB के चेयरमैन अशरफ न तो बाबर आज़म का फोन उठा रहे हैं और न ही उनके मैसेज का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पिछले 5 महीने से वेतन भी नहीं मिला है। पाकिस्तानी मीडिया में यह इंटरव्यू शुक्रवार (27 अक्टूबर 2023) को वायरल हुआ है।

राशिद लतीफ ने यह आरोप PTV पर दिए गए इंटरव्यू के दौरान लगाए हैं। पाकिस्तानी खेल पत्रकार कादिर ख्वाजा ने इस इंटरव्यू में से 2 मिनट 7 सेकेंड के मुख अंश अपने X हैंडल पर शेयर किए हैं। इंटरव्यू की शुरुआत में ही राशिद लतीफ़ ने बताया कि बाबर आज़म 2 दिनों से चेयरमैन को मैसेज कर रहे हैं लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आ रहा है। चेयरमैन अशरफ के अलावा बाबर आज़म सलमान नासिर और उस्मान को भी मैसेज किया लेकिन उनको कोई जवाब नहीं मिला।

राशिद लतीफ ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक प्रेसनोट जारी की है। इस प्रेसनोट में बोर्ड ने बताया है कि वो खिलाड़ियों के साथ किए गए अनुबंध की फिर से जाँच कर रहे हैं। राशिद के अनुसार PCB ने फिलहाल चल रहे कॉन्ट्रैक्ट को मानने से इनकार कर दिया है। राशिद ने आगे कहा:

“खिलाड़ियों को 5 महीने से सैलरी नहीं मिली। प्लेयर क्या ख़ाक खेलेंगे?”

पूर्व पाक क्रिकेटर राशिद लतीफ ने यह भी दावा किया है कि इसके अलावा भी कई बातें लोगों की जानकारी में नहीं हैं, जिसे बताने के लिए 1 या 2 घंटे के शो कम पड़ जाएँगे। राशिद लतीफ़ ने बाबर आज़म का बचाव करते हुए कहा कि बिना पूरी जानकारी के सारे आरोप उसी पर लग रहे हैं।

राशिद लतीफ ने दावा किया कि वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट जगत में और अधिक उथल-पुथल होगी। सितंबर 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के साथ अनुबंध किया था। लतीफ के अनुसार अब अपने ही बनाए अनुबंध को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मानने से इनकार कर रहा है।

बताते चलें कि विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की हालत फिलहाल पतली चल रही है। भारत, अफगानिस्तान और अब दक्षिण अफ्रीका से मिली लगातार हार के बाद उसकी राह बेहद मुश्किल हो गई है। पाकिस्तानी समर्थक भी अपनी टीम को जी भर के कोस रहे हैं।

आपको बता दें कि जिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उनके देश में 5 महीने से सैलरी नहीं मिली है वो भारत में आकर जब वर्ल्ड कप खेल रहे हैं तो प्रोटीन डायट (मांस) की डिमांड कर रहे थे। पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम उल हक की इस बात पर उन्हें लोगों ने लताड़ा भी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता से ज्यादा अभिषेक बनर्जी से क्यों नाराज है बंगाल? सत्ता, घोटालों और अहंकार की राजनीति ने कैसे बनाया जनता के गुस्से का सबसे...

बंगाल में TMC की करारी हार के बाद जनता का सबसे बड़ा निशाना ममता बनर्जी के भतीजे और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी बने हैं।

आज जहाँ से पकड़ा गया है आतंकी मोहम्मद शेख, वहीं के रहने वाले थे बाटला हाउस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी: ‘आतंक की नर्सरी’...

यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाकर Target Killing की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अब वो आतंकी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
- विज्ञापन -