Wednesday, May 1, 2024
Homeविविध विषयअन्यआईपीएल 2024: CSK की कप्तानी से हटे महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ बने नए...

आईपीएल 2024: CSK की कप्तानी से हटे महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ बने नए कप्तान, साल 2022 में भी हुआ था बदलाव, टीम की हो गई थी दुर्गति

ऋतुराज ने सीएसके के लिए 52 मैचों में 39.06 के औसत और 135.52 के स्ट्राइक रेट से 1797 रन बनाए हैं। वो सीएसके के लिए रन बनाने वाले सर्वकालिक खिलाड़ियों में सातवें नंबर पर हैं।

आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में बड़ा बदलाव हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) कप्तानी से हट गए हैं, तो ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को नया कप्तान बनाया गया है। ये बदलाव आईपीएल 2024 की शुरुआत से ठीक पहले हुआ है, जब टीम चेन्नई में आईपीएल का पहला मैच खेलने की तैयारी कर रही है, जिसमें उसका मुकाबला आरसीबी से होना है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने की घोषणा

आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी अब महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे। उनकी कप्तानी में सीएसके ने पिछले साल आईपीएल खिताब रिकॉर्ड छठीं बार जीता था। लेकिन 42 साल के हो चुके धोनी ने कहा था कि वो फैन्स के लिए आईपीएल एक बार और खेलेंगे। सब यही मान कर चल रहे थे कि महेंद्र सिंह धोनी अपने आखिरी आईपीएल में टीम को चैंपियन बनाएँगे, लेकिन आईपीएल 2024 की शुरुआत से ठीक पहले वो कप्तानी से हट गए हैं और ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बना दिया गया है। ऋतुराज ही 22 मार्च 2024 को आईपीएल 2024 के पहले मैच से सीएसके की कमान संभालेंगे।

सीएसके के लिए ऐसा रहा है ऋतुराज का करियर

ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के साथ साल 2019 से जुड़े हुए हैं। उन्होंने सीएसके के लिए अब तक 52 मैच खेले हैं। वो टीम को शानदार शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं और टीम के सबसे स्थित ओपनर हैं। ऋतुराज गायकवाड़ एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कप्तानी भी कर चुके हैं। ऋतुराज ने सीएसके के लिए 52 मैचों में 39.06 के औसत और 135.52 के स्ट्राइक रेट से 1797 रन बनाए हैं। वो सीएसके के लिए रन बनाने वाले सर्वकालिक खिलाड़ियों में सातवें नंबर पर हैं। अब वो सीएसके के लिए तीसरे फुल टाइम कैप्टेन होंगे। धोनी और रविंद्र जडेजा कप्तान रह चुके हैं।

2008 से अब तक कप्तानी कर रहे थे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास के ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा मैचों में किसी एक टीम की कप्तानी की है। वो साल 2008 में, जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तभी से सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। हालाँकि बीच-बीच में वो सुरेश रैना को कप्तानी की जिम्मेदारी देते रहे थे। लेकिन साल 2022 में सीएसके लीडरशिप उन्होंने रविंद्र जडेजा को पास की थी, जिसमें सीएसके बुरी तरह से फेल रही थी। टीम को लगातार मैचों में हार झेलनी पड़ी थी और आईपीएल 2022 के बीच में ही धोनी को फिर से कप्तानी संभालनी पड़ी थी। इसके बाद अगले साल यानी 2023 में उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया।

सीएसके के लिए ऐसा रहा है धोनी का करियर

महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके लिए अब तक 249 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 235 में टीम की कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में सीएसके 6 बार आईपीएल की चैंपियन रही है, तो 2 बार वो सीएसके को चैंपियंस ट्रॉफी का भी चैंपियन बना चुके हैं। हालाँकि अब चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेली जाती। धोनी ने सीएसके पर लगे 2 साल के बैन के दौरान राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए 14 मैचों में कप्तानी की थी। बात सिर्फ आईपीएल की करें तो आईपीएल में वो कुल 226 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जो दूसरे नंबर पर चल रहे रोहित शर्मा के 158 मैचों से बहुत ज्यादा हैं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

संस्कार है हिंदू विवाह, नाच-गान का मजमा नहीं, इसलिए केवल रजिस्ट्रेशन से नहीं बनेगी बात: सुप्रीम कोर्ट, जानिए क्या है सप्तपदी का विधान जो...

सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुओं की शादी को लेकर अहम फैसला सुनाया और कहा कि हिंदुओं की शादी बिना 'सप्तपदी' के मान्य नहीं है। मैरिज सर्टिफिकेट होने से शादी नहीं मानी जा सकती, जब तक सात फेरों के प्रमाण न हों।

‘आदिवासी होने के कारण राष्ट्रपति को राम मंदिर में नहीं बुलाया’: राहुल गाँधी के झूठ को ट्रस्ट ने बताया आपत्तिजनक, कहा- कॉन्ग्रेस नेता की...

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पर कॉन्ग्रेस और राहुल गाँधी फैलाए जा रहे झूठ की पोल खुल गई। कहा जा रहा था कि इसमें राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया लेकिन हकीकत में ये दावा झूठा है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -