Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाजहीरुल शेख इंदौर से गिरफ्तार: JMB का यह आतंकी बर्दवान धमाके का है मुख्य...

जहीरुल शेख इंदौर से गिरफ्तार: JMB का यह आतंकी बर्दवान धमाके का है मुख्य आरोपित

2014 में बर्दवान धमाके की जाँच करते हुए NIA ने भारी मात्रा में IEDs, विस्फोटक और ग्रेनेड बरामद किए थे। कुल 33 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी।

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को बर्दवान धमाके के मुख्य आरोपी जहीरुल शेख को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी UNI के मुताबिक मंगलवार (13 अगस्त) को एक आधिकारिक कथन इस आशय से जारी किया गया है। कोलकाता स्थित NIA स्पेशल कोर्ट में उसे प्रस्तुत करने के लिए NIA ने इंदौर के न्यायिक मजिस्ट्रेट से उसकी ट्रांज़िट रिमांड हासिल की है।

बंगाल का ही रहने वाला

फ़रार चल रहा आरोपित शेख बंगाल के नादिया का रहने वाला है। 23 जुलाई, 2015 को उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। आरोप था भारत और बांग्लादेश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आतंक फ़ैलाने के लिए जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) की साज़िश में शामिल होने का। जहीरुल शेख के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं 120B, 121A, 122, 123, 307, 326, 286, और 34 के अलावा Explosive Substance Act की धाराओं 3, 4 और UA(P) Act की धाराओं 16, 18, 18A, 19, और 20 में चार्जशीट दायर की गई है

2014 का मामला

2014 में बर्दवान धमाके की जाँच करते हुए NIA ने भारी मात्रा में IEDs, विस्फोटक और ग्रेनेड बरामद किए थे। कुल 33 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। अपनी चार्जशीट में NIA ने दावा किया था कि जहीरुल शेख JMB के नादिया मॉड्यूल का वरिष्ठ नेता था। उसने JMB के कई ट्रेनिंग कैम्पों में हिस्सा लिया था, और उसकी गतिविधियों में भी सक्रिय था।

जाँच एजेंसी ने बर्दवान धमाके को भारत में JMB की बड़ी साज़िश का हिस्सा बताया था। उसके मुताबिक भारत में लोगों को उग्रवाद की ओर मोड़ने, उनकी JMB में भर्ती और उन्हें ट्रेनिंग और हथियार मुहैया कराने के मकसद से हो रहे इस ऑपरेशन का अंतिम ध्येय भारत और बांग्लादेश में आतंक फ़ैलाने और इन देशों की लोकतान्त्रिक ढंग से चुनी गई सरकारों के खिलाफ जंग छेड़ना था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -