Homeदेश-समाज12 साल की बच्ची पर मोहिउद्दीन ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, 70% झुलसा शरीर

12 साल की बच्ची पर मोहिउद्दीन ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, 70% झुलसा शरीर

आरोपित के ऊपर कोथलम पुलिस स्टेशन द्वारा धारा 307 (हत्या का प्रयास), निर्भया अधिनियम और एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

12 वर्ष की एक दलित बच्ची को 35 साल के मुस्लिम व्यक्ति ने आग की लपटों में झोंककर झुलसा दिया है। ये घटना आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के कोथलम मंडल के बेदिनेहल गाँव की है। घटना के बाद पीड़िता की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पहले बच्ची को अडोनी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था फिर कुरनूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें पीड़िता का शरीर लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस चुका है।

पुलिस ने इस घटना के आरोपित की पहचान मोहिउद्दीन साहब नाम के शख़्स के रूप में की है। जो पिछले कई महीनों से लड़की का उत्पीड़न भी कर रहा था।

लड़की ने जब अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के बारे में घर में बताया तो उसके माता-पिता ने मोहिउद्दीन को धमकाया कि वो उनकी बेटी से दूर रहे। इस बात का बदला लेने के लिए शनिवार (2 फरवरी 2019) को उसने बच्ची के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इस घटना पर अडोनी के सर्किल इंस्पेक्टर एम मुरली ने बताया है कि आरोपित एक विवाहित व्यक्ति है और चार बच्चों का पिता भी है। आरोपित के ऊपर कोथलम पुलिस स्टेशन द्वारा धारा 307 (हत्या का प्रयास), निर्भया अधिनियम और एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -