Homeदेश-समाजघर-वापसी कर आफरीन बनीं निशा: वेदमंत्रों के बीच सीतापुर के प्रिंस गुप्ता को चुना...

घर-वापसी कर आफरीन बनीं निशा: वेदमंत्रों के बीच सीतापुर के प्रिंस गुप्ता को चुना जीवन साथी, अब्बा ने भड़क कर लगा दी थी पाबंदियाँ

प्रिंस गुप्ता ने अपने परिजनों को इस रिश्ते के लिए मना लिया। हालाँकि, जब आफरीन के अब्बा को अपनी बेटी के प्रिंस से रिश्ते की भनक लगी तो वो भड़क गए। उन्होंने आफरीन पर तमाम तरह की पाबंदियाँ लगा दीं।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक मुस्लिम लड़की ने घर-वापसी की है। घर-वापसी करने वाली लड़की का नाम आफरीन है जो अब निशा नाम से जानी जाएँगी। निशा ने अपने प्रिंस गुप्ता नाम के लड़के से वेदमंत्रों के बीच हिन्दू रीति-रिवाज़ से शादी भी कर ली है। इस शादी में प्रिंस के परिजनों के अलावा हिन्दू संगठन के लोग भी शामिल हुए। यह विवाह सोमवार (27 नवंबर, 2023) को सम्पन्न हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला सीतापुर जिले के थाना क्षेत्र तम्बौर का है। वहाँ के रहने वाले प्रिंस गुप्ता नाम का युवक हरिद्वार में रह कर एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। काफी समय पहले उसकी मुलाकात शाहजहाँपुर जिले के कटरा क्षेत्र की रहने वाली आफरीन से हुई। दोनों में शुरुआत में बातचीत हुई और फिर मिलना-मिलाना शुरू हो गया। अंत में दोनों में प्यार हो गया और आफरीन व प्रिंस ने शादी करने का फैसला कर लिया।

प्रिंस गुप्ता ने अपने परिजनों को इस रिश्ते के लिए मना लिया। हालाँकि, जब आफरीन के अब्बा को अपनी बेटी के प्रिंस से रिश्ते की भनक लगी तो वो भड़क गए। उन्होंने आफरीन पर तमाम तरह की पाबंदियाँ लगा दीं। इस बीच दोनों एक दूसरे से सम्पर्क की कोशिश में लगे रहे। आखिरकार आफरीन ने प्रिंस को एक मोबाइल से कॉल किया। प्रिंस ने आफरीन को अपने पास सीतापुर जिले में बुलवा लिया। यहाँ दोनों ने हिन्दू संगठनों से अपनी शादी के लिए मदद माँगी।

इस मामले की जानकारी जब हिन्दू संगठनों को हुई तो उन्होंने आफरीन की घर-वापसी और प्रिंस से उनके विवाह की तैयारियाँ सीतापुर के सेउता इलाके में पड़ने वाले एक मंदिर में की।

यह मंदिर माँ देवी सोनासर के नाम से जाना जाता है। सोमवार को हुई इस शादी के दौरान मंदिर में प्रिंस के परिवार के अलावा गाँव के संभ्रांत लोग और हिन्दू संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। वेदमंत्रों के साथ विधि-विधान से दोनों की शादी सम्पन्न हुई। पहले आफरीन और अब निशा गुप्ता भी अपनी शादी से बेहद खुश नजर आईं। मंदिर में मौजूद लोगों ने आफरीन और प्रिंस को सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। अब आफरीन प्रिंस के साथ रह रहीं हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -