Homeदेश-समाजस्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी करते पकड़ा गया जो शहादत अली, उसे बचाने के...

स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी करते पकड़ा गया जो शहादत अली, उसे बचाने के लिए अली शोहराब ने फैलाया झूठ: कमलेश तिवारी की हत्या का मना चुका है जश्न

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा साइकिल से जा रही होती है और शहादत अली अपनी स्कूटी लेकर उसके बगल में जा रहा होता है।

हिन्दुओं के प्रति घृणित रुख रखने वाले और कमलेश तिवारी की हत्या के बाद जश्न मनाने वाला कथित पत्रकार अली सोहराब (Ali Sohrab) को एक बार फिर सोशल मीडिया पर झूठ फैलाते हुए पकड़ा गया है। शहादत अली नाम के जिस पुलिसकर्मी को उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में निलंबित कर दिया है, उसने (अली सोहराब) सोशल मीडिया पर उसके पक्ष में माहौल में बनाने का प्रयास किया।

अली सोहराब ने गुरुवार (4 मई 2023) को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिपाही शहादत अली स्कूटी सवार छात्रा (अपनी बेटी की फ्रेंड) को कुछ समझा रहा था, तभी एक महिला ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद शहादत अली के खिलाफ केस दर्ज कर उसे फौरन अरेस्ट कर लिया गया। अब उसे सस्पेंड किए जाने की तैयारी है।”

वहीं, इससे पहले थाना कैंट प्रकरण के संबंध में ईस्ट लखनऊ के डीसीपी ने बुधवार (3 मई 2023) को आरोपित पुलिसकर्मी शहादत को निलंबित करने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था, “आज एक बाइक सवार व्यक्ति द्वारा स्कूली छात्रा का पीछे करने और उससे बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना के संबंध में थाना कैंट में शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की पहचान शहादत अली के रूप में हुई है। उसको पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में आगे की जाँच जारी है। आरोपित पुलिसकर्मी शहादत को निलंबित किया जा चुका है।”

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा साइकिल से जा रही होती है और शहादत अली अपनी स्कूटी लेकर उसके बगल में जा रहा होता है। तभी स्कूटी से आ रही महिला की पीछे वाली सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया। ये लोग पीड़ित छात्र और उस पुलिसकर्मी के पीछे से गुजर रहे थे। वीडियो में उस व्यक्ति को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि गाड़ी में कोई नंबर प्लेट भी नहीं है। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी से पूछती है, “आप कौन भाई साहब? जानते हैं आप उनको (छात्रा को)?” इस पर वो पुलिसकर्मी हक्का-बक्का होकर कर जवाब देता है कि छात्रा उसके बच्चे के साथ पढ़ती है।

इसके बाद वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने ट्वीट किया कि इस प्रकरण में उक्त पुलिसकर्मी के विरुद्ध थाना कैंट में मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि 2020 में अली सोहराब ने माता वैष्णो देवी मंदिर में 400 लोगों के फँसे होने की झूठी ख़बर पोस्ट की थी। इसके बाद उसने फेसबुक पर ही अगली पोस्ट में यह भी दावा किया था कि उनमें से 145 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अली सोहराब ने लिखा था कि बाकियों का टेस्ट जारी है और नए मामले भी सामने आ सकते हैं।

यही नहीं, अली सोहराब ने कमलेश तिवारी की हत्या के बाद जश्न भी मनाया था। उसने उनकी हत्या के बाद ट्विटर पर दीवाली की बधाई दी थी। अपने इस कृत्य से उसने हिन्दुओं को चिढ़ाने का प्रयास किया था। वह रोहित सरदाना की नाबालिग बेटी को भी भला-बुरा बोल चुका है। अली सोहराब के ख़िलाफ़ यूपी पुलिस ने अक्टूबर 2019 में मामला दर्ज किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्मार्ट लॉक्स बन रहे मौत का फंदा, दिल्ली से लखनऊ तक बिजली कटते ही जाम हुए बायोमेट्रिक दरवाजे: आखिर ‘फेल सिक्योर’ तकनीक क्यों ले...

स्मार्ट दरवाजे में एक 'मैकेनिकल ओवरराइड' यानी मैनुअल लॉक सिस्टम होना अनिवार्य है, ताकि आपातकाल में उसे हाथ से खोला जा सके।

जिस ‘पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग’ पर कीर स्टार्मर समेत ब्रिटेन के तमाम PM रहे मौन, उसके खिलाफ सिर्फ ऋषि सुनक ने उठाई थी आवाज: जानिए...

कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पाकिस्तानी 'ग्रूमिंग गैंग्स' पर लगाम नहीं कसा, जबकि पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने रेपिस्टों की टोली के खिलाफ कड़े कदम उठाए थे।
- विज्ञापन -