Homeदेश-समाजकोलकाता लॉ कॉलेज रेप केस में ममता सरकार को कोर्ट ने लताड़ा: पूछा- जब...

कोलकाता लॉ कॉलेज रेप केस में ममता सरकार को कोर्ट ने लताड़ा: पूछा- जब पहले हुईं 12 शिकायतें, तब क्या कर रहे थे?

कोलकाता लॉ कॉलेज बलात्कार मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से सवाल किया कि 2023 से मोनोजीत मिश्रा पर दर्ज 12 से अधिक छेड़छाड़ की शिकायतों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

कोलकाता की एक अदालत ने लॉ कॉलेज रेप मामले में पश्चिम बंगाल सरकार को जम कर लताड़ा है। अलीपुर कोर्ट ने मंगलवार (22 जुलाई 2025) को कोलकाता लॉ कॉलेज में हुई रेप की घटना को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अलीपुर कोर्ट ने पूछा कि अगर मुख्य आरोपित मोनोजीत मिश्रा के खिलाफ 2023 से ही कम से कम 12 शिकायतें दर्ज थीं, जिनमें ज्यादातर छेड़छाड़ से जुड़ी थीं, तो फिर सरकार ने अब तक कोई सख्त कदम क्यों नहीं उठाया।

कोर्ट ने कहा कि अगर पहले कार्रवाई होती, तो शायद 25 जून को कॉलेज में छात्रा के साथ हुआ यह अपराध टल सकता था। कोर्ट ने मोनोजीत मिश्रा और तीन अन्य आरोपियों ज़ैब अहमद, प्रमित मुखर्जी और कॉलेज गार्ड पिनाकी बनर्जी की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ा दी। ये चारों आरोपित 8 जुलाई से हिरासत में हैं।

सुनवाई में मोनोजीत मिश्रा के वकील ने जमानत की माँग नहीं की, बल्कि दो याचिकाएँ दाखिल की। उन्होंने माँग की कि पूछताछ के समय वकीलों को भी मौजूद रहने दिया जाए और पीड़िता का मोबाइल फोन जब्त किया जाए।

वकील ने कोर्ट को बताया कि मोनोजीत से जेल में पूछताछ के दौरान उसे आरोप कबूल करने के लिए मजबूर किया जा रहा है और उसे वकील से मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि मोनोजीत को जेल में अपने वकील से दो घंटे मिलने की अनुमति दी जाए।

रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह भी दावा किया कि जेल में उसके मुवक्किल को न तो सही इलाज मिल रहा है, न साफ पानी, न पढ़ने-लिखने का सामान और न मच्छरदानी, जबकि जेल को सुधार गृह कहा जाता है। सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल की इस मामले में कोई सीधी भूमिका नहीं थी।

इस मामले की शुरुआत 25 जून को हुई जब दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज की एक 24 साल की छात्रा ने आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर के गार्ड रूम में उसके साथ बलात्कार और मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसे पैनिक अटैक आया तो आरोपितों ने उसे इनहेलर दिया, लेकिन इलाज के लिए नहीं, बल्कि इसलिए कि उसकी हालत थोड़ी सुधर जाए ताकि वे दोबारा उसके साथ क्रूरता कर सकें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या है राम मंदिर दान का पूरा विवाद: जानिए कैसे हुआ था उस ट्रस्ट का निर्माण जिसपर उठ रहे सवाल, किसके हाथ में है...

अयोध्या राम मंदिर के कथित चंदा चोरी मामले को लेकर राजनीति गरम है। यह करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का मामला है। लेकिन इसका प्रबंधन ट्रस्ट के हाथों में है, न कि सरकार के पास।

4500 साल पुरानी है मोहनजोदड़ो की ‘डांसिंग गर्ल’, जानिए- इसकी पूरी कहानी: ‘कपड़े’ पहनाने पर विवाद के बाद NCERT ने वापस लिया फैसला

हड़प्पा सभ्यता की 4500 साल पुरानी 'डांसिंग गर्ल' प्रतिमा को लेकर विवादों में NCERT। जानिए प्रतिमा की खोज, इतिहास और सांस्कृतिक महत्व।
- विज्ञापन -