Homeदेश-समाजप्रेमी संग निकाह करना चाहती थी 20 साल की तसीम, छोटे भाई ताजुद्दीन और...

प्रेमी संग निकाह करना चाहती थी 20 साल की तसीम, छोटे भाई ताजुद्दीन और अम्मी-अब्बू ने पेट्रोल डाल आग लगा दी

लड़की के माता-पिता और भाई उसकी शादी अपनी पसंद के लड़के से कराने पर अड़े थे। वहीं, वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। इस बात से नाराज होकर लड़की की हत्या की कोशिश की गई।

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पर एक 20 साल की लड़की के अफेयर से नाराज माता-पिता और उसके छोटे भाई ने मिलकर उसको आग के हवाले कर दिया। फिलहाल, युवती अस्पताल में भर्ती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर वाले लड़की की शादी दूसरी जगह करना चाहते थे, लेकिन वो किसी और से प्यार करती थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने अपने माता-पिता को स्पष्ट रूप से बताया था कि वह किसी से प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती थी। इसी कारण वह उनके द्वारा लाए गए सभी रिश्तों को अस्वीकार कर रही थी।

रायचिटी सर्कल इंस्पेक्टर राजू के मुताबिक, “रायचोटी शहर के कोथापल्ली इलाके की 20 वर्षीय तसीम ने बताया कि उसके माता-पिता लंबे समय से उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे, लेकिन वह उन सभी को अस्वीकार कर रही थी। वह एक लड़के से प्यार करती थी, लेकिन उसके माता-पिता उससे शादी करने के खिलाफ थे।” उन्होंने बताया कि वो तसीम को किसी और से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे। इस वजह से घर में कई झगड़े हुए और मंगलवार (15 जून 2021) की शाम को परिवार में कहासुनी हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की के माता-पिता और भाई उसकी शादी अपनी पसंद के लड़के से कराने पर अड़े थे। वहीं, वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। इस बात से नाराज होकर दोनों ने लड़की की पिटाई की। पिटाई के बाद उन्होंने उससे कहा कि वह किसी भी सूरत में दूसरे लड़के से शादी नहीं करेगी।

लड़की ने अपने बयान में कहा हो कि उसके माता-पिता और छोटे भाई ताजुद्दीन ने उस पर पेट्रोल डाल कर उसे आग लगा दी। महिला की बहन उसे सरकारी अस्पताल ले गई जहाँ उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा, “सूचना मिलने पर हम अस्पताल पहुँचे और उसका बयान दर्ज किया। लड़की के माता-पिता और छोटे भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया में हाहाकार, फिर भी भारत में नहीं हुई खाद की कमी: जानिए मोदी सरकार ने अपनी कूटनीति ने कैसे सुरक्षित रखा देश का...

भारत अपनी जरूरत की खाद का बड़ा हिस्सा आयात करता है। जब वैश्विक बाजार में उर्वरक की आपूर्ति रुकी, तो मोदी सरकार ने फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी अपनाई।

अखिलेश यादव किस मुँह से माँग रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? जिनके राज में बूथ लुटे, वही आज कर रहे ‘लोकतंत्र बचाने’ का ढोंग

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा माँग रहे अखिलेश यादव को नहीं आई सपा राज की याद... जब होती थी बूथ कैप्चरिंग, विपक्षी उम्मीदवारों को 'उठवा' लेते थे।
- विज्ञापन -