Homeदेश-समाजआदिवासी नाबालिग बहनों की रेप के बाद हत्या, पेड़ से टाँग दी लाश: मुजम्मिल,...

आदिवासी नाबालिग बहनों की रेप के बाद हत्या, पेड़ से टाँग दी लाश: मुजम्मिल, नजीबुल और फारूक सहित 7 गिरफ्तार

"मुजम्मिल शेख, नजीबुल शेख और फारूक रहमान को कोकराझार में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस घृणित अपराध में पहले दोनों लड़कियों को मार दिया गया और फिर उनके शवों को पेड़ की टहनी से लटका दिया गया।"

असम के कोकराझार जिले में दो आदिवासी नाबालिग बहनों की पेड़ से टँगी लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बलात्कार के बाद इनकी हत्या की गई और फिर उनकी लाश पेड़ से लटका दी गई। मामले के मुख्य आरोपितों मुजम्मिल शेख, नजीबुल शेख और फारूक रहमान सहित सभी 7 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट कर इनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “मुजम्मिल शेख, नजीबुल शेख और फारूक रहमान को कोकराझार में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस घृणित अपराध में पहले दोनों लड़कियों को मार दिया गया और फिर उनके शवों को पेड़ की टहनी से लटका दिया गया। असम पुलिस ने इस मामले में अच्छा काम किया है।” इससे पहले रविवार (13 जून 2021) को वे पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे थे और पुलिस को जल्द से जल्द मामले की गुत्थी सुलझाने के आदेश दिए थे।

पिछले सप्ताह अभ्याकुती गाँव के पास जंगल में नाबालिग बहनों की लाश मिलने के बाद उनके परिवार ने रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। हालाँकि पुलिस शुरुआत में इसे सुसाइड का मामला मान रही थी। इंडियन एक्सप्रेस ने कोकराझार के एसपी थुबे प्रतीक विजय कुमार के हवाले से बताया है कि दोनों लड़कियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। लेकिन मामले में गिरफ्तार किए गए सात लोगों ने 14 से 16 के बीच की इन लड़कियों के साथ दुष्कर्म और उन्हें जान से मारने की बात कबूली है।

एसपी ने बताया कि आरोपितो ने अपने कबूलनामे में कहा है कि वे दोनों लड़कियों को जानते थे। जहाँ लड़कियों का परिवार रहता है, उससे सटे इलाकों के ही आरोपित भी रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ब्लाइंड केस था जिसे 72 घंटों के भीतर सुलझा लिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -