Saturday, May 17, 2025
Homeदेश-समाजकर्नाटक में हिन्दू कार्यकर्ता पर हमला, सिर पर वार के बाद हालत गंभीर: 'बजरंग...

कर्नाटक में हिन्दू कार्यकर्ता पर हमला, सिर पर वार के बाद हालत गंभीर: ‘बजरंग दल’ के मारे गए कार्यकर्ता हर्ष के परिवार को भी धमकी, BJP-RSS विरोधी नारेबाजी

प्रकाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घायल प्रकाश का अस्पताल से वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कर्नाटक के शिवमोगा में ‘बजरंग दल’ के एक कार्यकर्ता पर हमला किए जाने की खबर है। पीड़ित युवक का नाम प्रकाश है, जिसके सिर पर वार किया गया है। हमले में घायल प्रकाश का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं पूर्व में हत्या कर दिए गए एक अन्य हिन्दू कार्यकर्ता हर्ष के परिजनों को भी मौत की धमकी दी गई है। इस घटनाओं से जिले में तनाव फ़ैल गया है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दोनों घटनाएँ सोमवार (24 अक्टूबर, 2022) की हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली घटना में प्रकाश नाम के एक हिन्दू युवक को निशाना बनाया गया। पीड़ित प्रकाश के मुताबिक, लगभग 9 की संख्या में हमलवारों ने अचानक ही उस पर हमला बोल दिया। इन सभी हमलावरों ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था। बताया ये भी जा रहा है कि हमलावर भाजपा और संघ के खिलाफ नारे भी लगा रहे थे। हमले के दौरान शोरगुल सुन कर आसपास के लोग जमा होने लगे तो हमलावर भाग निकले। इस दौरान प्रकाश के सिर पर घातक वार किए गए, जिस से उसे चोटें आईं।

प्रकाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घायल प्रकाश का अस्पताल से वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बेड पर लेटे प्रकाश के सिर में पट्टियाँ बँधी हुई दिख रहीं हैं। हमलावरों के पास चाकू और तलवारें बताई जा रहीं हैं।

एक अन्य घटनाक्रम में अज्ञात लोगों द्वारा 20 फरवरी, 2022 को कत्ल किए गए बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष के परिजनों को मौत की धमकी मिलने का आरोप है। बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिमाग में भर रहे कट्टरपंथ, तालीम दे रहे आतंकवाद की: समझें कैसे पंजाब-हरियाणा के युवाओं को निशाना बना रहा पाकिस्तान, ISI कर रहा ‘खालिस्तान...

पंजाब और हरियाणा में खालिस्तानी समर्थक तत्वों और पाकिस्तान की ISI की सक्रियता एक्टिव होने की जानकारी खुफिया एजेंसियों ने दी है।

240 पुस्तकें, 50 रिसर्च पेपर… स्वामी रामभद्राचार्य को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ क्यों? जो 500 सालों में नहीं हुआ वो भी कर दिखाया: संत नहीं, पुरस्कृत...

स्वामी रामभद्राचार्य को 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' क्यों? ये लेख उनके लिए नहीं है जो सवाल पूछ रहे, उन आम लोगों के लिए है जो उस गिरोह के भ्रमजाल का निशाना हैं। जिनका पढ़ने-लिखने से कोई वास्ता ही नहीं, वो क्या समझेगा कि 2 महीने की उम्र में अपने नेत्र खोने वाला शिशु कालांतर में 240 पुस्तकें और 50 शोधपत्र प्रकाशित कर देगा।
- विज्ञापन -