Friday, March 28, 2025
Homeदेश-समाज'होटल में सेक्स, मस्जिद में निकाह': बांग्लादेश से ओडिशा आ गई मरियम, कहा- बीवी...

‘होटल में सेक्स, मस्जिद में निकाह’: बांग्लादेश से ओडिशा आ गई मरियम, कहा- बीवी बनाओ नहीं तो प्राइवेट फोटो सबको दिखा दूँगी

मरियम से वीरेंद्र के परिजनों ने लौट जाने को कहा। यह भी बताया कि वीरेंद्र की शादी कहीं और हो चुकी है। लेकिन मरियम ने शादी की जिद नहीं छोड़ी। उसने अपनी और वीरेंद्र की प्राइवेट पलों की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी दिखाए। बीवी नहीं बनाने पर ये तस्वीरें सबको दिखाने की धमकी दी।

बांग्लादेश की एक महिला शनिवार (2 दिसंबर 2023) को ओडिशा के बालासोर पहुँच गई। वो यहीं के निवासी वीरेंद्र प्रताप नाम के युवक से शादी करने की जिद कर रही है। रुमा मरियम नाम की इस महिला का दावा है कि उसके और वीरेंद्र के बीच शारीरिक संबंध है। कथित तौर पर ये संबंध वीरेंद्र की बांग्लादेश यात्रा के दौरान बने थे। हालाँकि वीरेंद्र का परिवार शादी से इनकार कर रहा है। मामला पुलिस में पहुँच चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला बालासोर जिले के कामरदा थाना क्षेत्र का है। यहाँ बुधकुसमी इलाके में वीरेंद्र प्रताप अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार को अचानक एक महिला वीरेंद्र के घर पहुँची। महिला ने खुद को बांग्लादेश के बारगुना जिले की रहने वाली बताया। वो वीरेंद्र से शादी करने की जिद करने लगी। महिला का आरोप है कि 2018 में वह सोशल मीडिया के जरिए वीरेंद्र के संपर्क में आई। दोनों के बीच लगभग 5 वर्षों तक प्रेम-प्रसंग चला।

रुमा मरियम का दावा है कि वीरेंद्र उससे मिलने बांग्लादेश भी आया था। यहाँ के एक होटल में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। रुमा का कहना है कि वीरेंद्र ने उसे शादी का भरोसा दिया था। 1 साल पहले रुमा ने वीरेंद्र पर इस्लामी तौर तरीकों से निकाह का दबाव बनाया। कथित तौर पर बांग्लादेश की एक मस्जिद में मौलाना की मौजूदगी में दोनों का निकाह हुआ। इसके बाद वीरेंद्र भारत लौट आया और मरियम से दूरी बनानी शुरू कर दी।

मरियम ने इसके बाद काफी समय तक वीरेंद्र से सम्पर्क करने का प्रयास किया। असफल रहने पर वह शनिवार को सीधे बालासोर पहुँच गई। मरियम से वीरेंद्र के परिजनों ने लौट जाने को कहा। यह भी बताया कि वीरेंद्र की शादी कहीं और हो चुकी है। लेकिन मरियम ने शादी की जिद नहीं छोड़ी। उसने अपनी और वीरेंद्र की प्राइवेट पलों की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी दिखाए। बीवी नहीं बनाने पर ये तस्वीरें सबको दिखाने की धमकी दी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मरियम पुलिस के पास पहुँच गई।

बताते चलें कि इसी तरह अगस्त 2023 में बांग्लादेश की सोनिया अख्तर नाम की महिला अपने बच्चे के साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा आ गई थी। महिला का कहना था कि ढाका में सौरव कान्त तिवारी ने उससे शादी की और बाद में छोड़ कर भारत आ गया। इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बस कहने को है ‘कानून की नजर में सब बराबर’, जान लीजिए जस्टिस यशवंत वर्मा की जगह आपके घर में लगी आग में जले...

जस्टिस वर्मा के घर अवैध नकदी मिलने के बाद उनके खिलाफ आंतरिक जाँच चल रही है। अगर जस्टिस वर्मा की जगह कोई सामान्य आदमी होता तो तब क्या होता?

सलमान खान ने पहनी राम जन्मभूमि स्पेशल एडिशन घड़ी, भड़क उठे इस्लामी कट्टरपंथी: बताया- मुर्तद, कहा- मुस्लिमों गैरत हो तो इस ज#@ का सिनेमा...

सलमान ने ट्विटर पर तस्वीरें डालीं और लिखा, "ईद पर थिएटर में मिलते हैं!" तस्वीरों में वो ऑरेंज रंग की घड़ी पहने कार के पास खड़े दिखे।
- विज्ञापन -