Homeदेश-समाज'इलाके में दबदबा बनाने के लिए चलाई गोलियाँ, लोगों में डर कम हो रहा...

‘इलाके में दबदबा बनाने के लिए चलाई गोलियाँ, लोगों में डर कम हो रहा था’: बेगूसराय शूटआउट के चारों आरोपित गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूला जुर्म

बेगूसराय की घटना पर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि चारों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनका कहना है कि वे क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिए भय फैलाना चाहते थे, क्योंकि उनका प्रभाव कम हो रहा था।

बिहार (Bihar) में बेगूसराय गोलीकांड (Begusarai Shootout) मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से तीन आरोपित बेगूसराय से और एक जमुई जिले के झाझा से गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपित सुमित, युवराज, अर्जुन और केशव कुमार उर्फ नागा बेगूसराय के रहने वाले हैं। केशव कुमार उर्फ नागा जमुई के झाझा स्टेशन से मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से रांची भागने की फिराक में था, लेकिन उसे स्टेशन पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

बेगूसराय की घटना पर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार (JS Gangwar) ने बताया कि चारों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनका कहना है कि वे क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिए भय फैलाना चाहते थे, क्योंकि उनका प्रभाव कम हो रहा था। पुलिस ने इनके पास से वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई दो देसी पिस्तौल, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों की पहचान की थी, जिनमें से दो को गुरुवार (15 सितंबर 2022) को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की गई थी। उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को जातीय रंग देने की कोशिश की थी। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, “करने वाला जान-बूझकर ही ये धंधा किया है। एक तरफ जहाँ पर किया है गड़बड़ी वहाँ सब पिछड़े वर्ग हैं और दूसरी तरफ जहाँ हंगामा हुआ है वहाँ मुस्लिम कम्युनिटी के हैं। इस तरह से करके कोई ना कोई धंधा जरूर किया।”

बता दें कि 13 सितंबर 2022 को हुए इस गोलीकांड में बाइक सवार दो बदमाशों ने 40 किलोमीटर के दायरे में 11 लोगों को गोली मारी थी। इनमें से चंदन कुमार नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य कई लोग घायल हैं। पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को साइको बताया था। दोनों शूटर्स ने राह चलते लोगों को गोली मारी थी। इनमें मल्हीपुर में 2 लोगों को, बरौनी थर्मल चौक के पास 3 लोगों को, बरौनी में 2 लोगों को, तेघड़ा में 2 लोगों को और बछवाड़ा में 2 लोगों को गोली लगी थी। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -