Homeदेश-समाजशारिक एंड गैंग के टॉर्चर से भोपाल के परिवार ने किया था सुसाइड, बेटों...

शारिक एंड गैंग के टॉर्चर से भोपाल के परिवार ने किया था सुसाइड, बेटों को जहर देने के बाद पत्नी के साथ भूपेंद्र ने लगाई थी फाँसी: 5 गिरफ्तार

ऑनलाइन लोन ऐप और ऑनलाइन जॉब के जाल में फँसने के बाद विश्वकर्मा ने परिवार के संग 12 जुलाई को सुसाइड किया था। 4 पन्नों का सुसाइड नोट पुलिस को मौके से मिला था। इसमें प्रताड़ना का पूरा विवरण दिया गया था।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इसी साल जुलाई में भूपेंद्र विश्वकर्मा ने पत्नी और दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने 5 और लोगों को पकड़ा है। इनके नाम हैं- शारिक बेग, मोहम्मद उबेज खान, अरशद बेग, शाहजहाँ उर्फ शाजी खान और फरहान रहमान।

इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में राजस्थान के टोंक से खलील को गिरफ्तार किया था। वह जालसाजों को किराए पर खाता मुहैया कराता था। रिपोर्ट के अनुसार विश्वकर्मा से लोन ऐप के जरिए जो वसूली हो रही थी, वह पैसा भोपाल के ही बैंक में जमा हो रहा था।

विश्वकर्मा ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से भोपाल में यस बैंक के एक खाते में 95,700 रुपए ट्रांसफर किए थे। इसी ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों को ​पकड़ा है। यह बात सामने आई है कि खाताधारक और यस बैंक के कर्मचारी समेत 5 लोगों को 1.80 लाख रुपए कमीशन भी मिला था। पुलिस को अब कमीशन पाने वाले एक अन्य आरोपित की तलाश है।

भोपाल फैमिली सुसाइड केस में 5 और गिरफ्तार

साइबर पुलिस की जाँच में खुलासा हुआ कि भूपेंद्र विश्वकर्मा के बीओबी के खाते से हमीदिया रोड के यस बैंक की ब्रांच में अमायरा ट्रेडर्स के खाते में 95,700 रुपए ट्रांसफर किए गए थे।। अमायरा ट्रेडर्स का प्रॉपराइटर 25 वर्षीय शारिक बेग है। शारिक से पूछताछ में अन्य आरोपितों के नाम सामने आए। शाहजहाँ उर्फ शाजी खान (31) ने टेलीग्राम से जुड़े शारिक को अकाउंट खोलने को कहा था। इसके बाद शाजी के दोस्त मोहम्मद उबेज खान (27) ने उसकी पहचान यस बैंक के कर्मचारी फरहान रहमान (30) से कराई थी।

फरहान ने अमायरा फर्म के नाम पर खाते खोलने से पहले फर्जी फील्ड इंवेस्टिगेशन (FI) की थी और 10 हजार रुपए लेकर सही फील्ड इंवेस्टिगेशन दिखा दिया। अरशद बेग (29) भी शारिक का रिश्तेदार और दोस्त है। भूपेंद्र के खाते से शारिक के करंट अकाउंट में आई रकम को अरशद ने ही निकाला था।

बेटों को जहर पिलाया, फिर फंदे से झूल गए थे पति-पत्नी

ऑनलाइन लोन ऐप और ऑनलाइन जॉब के जाल में फँसने के बाद विश्वकर्मा ने परिवार के संग 12 जुलाई को सुसाइड किया था। 4 पन्नों का सुसाइड नोट पुलिस को मौके से मिला था। इसमें प्रताड़ना का पूरा विवरण दिया गया था।

विश्वकर्मा और उनकी पत्नी ने पहले बेटे ऋतुरात (3) और ऋषिराज (9) को जहरीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया। उनकी मौत के बाद दोनों ने खुद भी दुपट्टे से फंदा बनाया और फाँसी लगाकर जान दे दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -