Homeदेश-समाजनवीन जिंदल की सुरक्षा में खड़ी पुलिस वैन का शीशा टूटा: BJP नेता (पूर्व)...

नवीन जिंदल की सुरक्षा में खड़ी पुलिस वैन का शीशा टूटा: BJP नेता (पूर्व) ने बताया जिहादियों की हरकत, पुलिस ने नकारा

"मेरे परिवार की जान को इस्लामिक जिहादियों से खतरा है। मेरे निवास पर एक PCR एक सिपाही के साथ तैनात है। रात में जिहादियों ने PCR के शीशे तोड़ कर संदेश दिया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर मेरी व मेरे परिवार की सुरक्षा का पुख़्ता प्रबंध करें।"

पूर्व भाजपा नेता नवीन जिंदल को जिस पुलिस से सुरक्षा की उम्मीद थी, उन्हीं दिल्ली पुलिस वालों की गाड़ियों पर हमला हुआ है। नवीन जिंदल ने अपने घर के आगे खड़ी पुलिस की जिप्सी पर हमले का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक हमला जिहादियों ने किया है।

नवीन जिंदल ने एक बार फिर से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता जताई है। आज 17 जुलाई 2022 (रविवार) को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली पुलिस के क्षतिग्रस्त वाहन की फोटो भी शेयर की है।

अपने ट्वीट में नवीन जिंदल ने लिखा, “मेरे परिवार की जान को इस्लामिक जिहादियों से ख़तरा है। मैं एक माह में दिल्ली पुलिस को कई बार सबूत सहित लिखित में दे चुका हूँ। मेरे निवास पर एक PCR एक सिपाही के साथ तैनात है। रात में जिहादियों ने PCR के शीशे तोड़ कर संदेश दिया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर मेरी व मेरे परिवार की सुरक्षा का पुख़्ता प्रबंध करें।”

नवीन जिंदल द्वारा शेयर किए गए फोटो में पुलिस वाहन का पिछला शीशा टूटा हुआ देख सकते हैं। मौके पर एक कॉन्स्टेबल खड़ा है, जो फोन पर संभवतः किसी से बात कर रहा है। फ़िलहाल इस मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक वर्जन नहीं आया है।

गौरतलब है कि भाजपा ने नवीन जिंदल और नूपुर शर्मा को एक साथ इस्लाम के पैगंबर के अपमान के चलते पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। तब से नूपुर और नवीन लगातार अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। इन दोनों के खिलाफ कई स्थानों पर न सिर्फ फतवे जारी किए गए बल्कि देश के कई हिस्सों में इनके समर्थकों पर भी हमले किए गए हैं।

अपडेट: दिल्ली पुलिस के अनुसार नवीन जिंदल के घर पर पत्थरबाजी नहीं की गई है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मलबे का पत्थर एक ट्रक टायर के प्रेशर से उछल कर उनके घर के सामने खड़ी PCR गाड़ी के शीशे पर लगा। इसी कारण से PCR गाड़ी का शीशा टूट गया।

नवीन जिंदल और उनके पूरे परिवार का सिर काटने की धमकी

पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के मामले में भाजपा से निलंबित किए जा चुके पार्टी के दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता रहे नवीन जिंदल को लगातार इस्लामी चरमपंथियों द्वारा जान से मार डालने की धमकी मिल रही है। नवीन जिंदल की कैसी-कैसी धमकी मिली हैं, जरा देखिए: खालेधा एमजे नाम के एक यूजर ने लिखा है, “तुम एक सप्ताह के भीतर मारे जाओगे। तैयार रहो।” शहादत हुसैन नाम शख्स ने उन्हें लिखा है, “तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। अपने घर से निकलो बस। तुम्हें गोली मारूँगा।” एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें धमकाया, “अरे ओ गाय की पूजा करने वाले, हम जल्द ही तुम्हारे और तुम्हारे बच्चों के सिर काट कर धड़ से अलग कर देंगे।”

नवीन जिंदल को ऐसी भी धमकी दी गई, जिसमें जान से मारने का वीडियो भी था। तब उन्होंने लिखा था, “आज सुबह करीब 6:43 बजे मुझको तीन ईमेल आए हैं। उदयपुर में भाई कन्हैया लाल की गर्दन काटने का वीडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी गर्दन ऐसी ही काटने की धमकी दी गई है। मैंने PCR को सूचना दे दी है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -