Homeदेश-समाजBJP सरकार ने अपने ही नेता का 5 मंजिला होटल डायनामाइट से उड़ाया, निष्कासित...

BJP सरकार ने अपने ही नेता का 5 मंजिला होटल डायनामाइट से उड़ाया, निष्कासित भी किया: THAR से कुचल कर की थी युवक की हत्या

प्रदर्शनकारी मिश्रीचंद गुप्ता के अवैध होटल को गिराने की माँग भी करने लगे। इसके बाद प्रशासन ने इस होटल पर भी कार्रवाई की। उसकी हत्याकांड में मुख्य आरोपित लवी गुप्ता सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, भाजपा से निष्कासित गुप्ता और उनके दो भाई फरार हैं।

मध्य प्रदेश में हत्या के आरोपित एक शख्स को भाजपा ने न सिर्फ पार्टी से निकाला, बल्कि उस पर कार्रवाई करते हुए उसके पाँच मंजिला होटल को ढहा दिया है। इस होटल को ध्वस्त करने के लिए एक विशेष टीम को बुलाया गया था और 12 घंटे की कोशिश के बाद इसे 5 सेकेंड में गिरा दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि इस जगह पर दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की इजाजत ली गई थी, लेकिन यहाँ पाँच मंजिला होटल बना दिया गया। प्रशासन ने इस बिल्डिंग को अवैध बताते हुए ध्वस्त करने की कार्रवाई की।

इस बिल्डिंग को गिराने के लिए इंदौर से टीम को बुलाया गया था। इसे गिराने के लिए 80 किलोग्राम विस्फोटक और जिलेटिन की 50 रॉड्स का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद इसमें दो बार विस्फोट किया गया और होटल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

बता दें कि यह मामला सागर का है। सागर के भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता के भाई और भतीजे ने 23 दिसंबर 2022 को जगदीश यादव नाम के एक शख्स की अपनी थार गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी थी। सागर जिले के कोरेगाँव का करने वाले 30 वर्षीय जगदीश यादव डेयरी फार्म का काम करते थे।

मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा था। सागर के मकरोनिया थाना अंतर्गत निकाय चुनाव में रंजिश को लेकर यह हत्या की गई। जगदीश यादव निर्दलीय पार्षद किरण यादव के भतीजे थे। नगर निकाय चुनाव में किरण यादव ने मिश्रीचंद गुप्ता की पत्नी मीना गुप्ता को 83 मतों से हराया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जगदीश यादव डेयरी फार्म से कार लेने गए थे। वहाँ पर उनका भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि मिश्रीचंद गुप्ता के परिवार के सदस्यों से एक पुराने मामले को लेकर विवाद हो गया। बाद में कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और आरोपित ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपित चार पहिया वाहन थार को मृतक के ऊपर चढ़ाकर फरार हो गए।

इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और पीड़िता को पास के अस्पताल ले गई। वहाँ डॉक्टरों ने जगदीश यादव को मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि  पुलिस को इस मामले का CCTV फुटेज भी मिला, जिसमें आरोपित गाड़ी चढ़ाते हुए दिख रहा था। हत्या के बाद सागर में बवाल हो गया। लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए।

भाजपा ने मिश्रीचंद गुप्ता को पार्टी से निकाल दिया। उधर लोग गुप्ता के अवैध होटल को गिराने की माँग भी करने लगे। इसके बाद प्रशासन ने इस होटल पर भी कार्रवाई की। उसकी हत्याकांड में मुख्य आरोपित लवी गुप्ता सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, भाजपा से निष्कासित गुप्ता और उनके दो भाई फरार हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -