Homeदेश-समाजराजस्थान से हिंदुओं का पलायन: BJP सांसद ने की तालिबान से तुलना, कॉन्ग्रेसी MLA...

राजस्थान से हिंदुओं का पलायन: BJP सांसद ने की तालिबान से तुलना, कॉन्ग्रेसी MLA रफीक खान ने कहा – ‘मानसिक दिवालियापन’

राजस्थान से पलायन की खबरें आ रही हैं। खौफ में जीते हिंदुओं के पलायन की खबरें। पहले जिला टोंक, कस्बा मालपुरा से... और आज जिला अलवर से। आरोप यह भी है कि उद्योगपति लोग परेशान होकर फैक्ट्री भी बंद कर रहे हैं।

राजस्थान से ठीक एक सप्ताह पहले एक खबर आई थी। खबर पलायन से संबंधित थी। खौफ में जीते हिंदुओं के पलायन की खबर। जिला टोंक, कस्बा मालपुरा से। आज (15 सितंबर 2021) एक और खबर आई है। जिला अलवर से। हिंदुओं के पलायन की।

अलवर के भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ ने भिवाड़ी, बहरोड़, नीमराना और बानसूर में मुस्लिम समुदाय के अत्याचारों के मुद्दे को उठाया है। इनके अनुसार इन इलाकों से हिंदू पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। साथ ही उद्योगपति लोग परेशान होकर अपनी फैक्ट्री/इकाइयाँ बंद कर रहे हैं।

सांसद बाबा बालकनाथ ने आरोप लगाया है कि पुलिस और स्थानीय कॉन्ग्रेस नेता बदमाशों को संरक्षण देते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की माँग भी रखी। उनका तर्क है कि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग होने के कारण यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है।

दरअसल भिवाड़ी में एक घटना घटी थी। यहाँ बदमाशों ने सरेआम एक बेकरी पर 30 राउंड फायरिंग उस समय की, जब बेकरी में 70 लोग मौजूद थे। इस घटना और भिवाड़ी, नीमराणा, बहरोड़, बानसूर आदि जगहों में गैंगरेप, लूट, फायरिंग और ठगी की घटनाओं का जिक्र करते हुए सांसद बाबा बालकनाथ ने राज्य की कॉन्ग्रेस सरकार को घेरा।

सांसद बाबा बालकनाथ ने गहलोत सरकार की तुलना तालिबान से कर दी। इसके बाद भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने भी कहा कि राजस्थान में कानून का राज नहीं है। हालाँकि कॉन्ग्रेस विधायक रफीक खान ने अपने मुख्यमंत्री गहलोत और उनकी सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लोग मानसिक दिवालियापन से गुजर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -