Sunday, March 16, 2025
Homeदेश-समाजमुंबई के होटल में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला गिरफ्तार, शराब के नशे...

मुंबई के होटल में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला गिरफ्तार, शराब के नशे में किया कॉल: पहले यूनिवर्सिटी में धमाके की बात बोलने पर पकड़ा गया था

मुंबई पुलिस को गुरुवार को रात 8: 49 पर एक फोन कॉल आया था। कॉल पर अज्ञात ने कहा कि शहर के ग्रैंड हयात में धमाके होने वाले हैं। पुलिस ने कॉल किए गए नंबर को ट्रेस किया और आरोपित की गिरफ्तारी हुई।

मुंबई पुलिस को फोन करके बम धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की गिरफ्तारी ऐसे मामले में दूसरी बार हुई है। बताया जा रहा है युवक ने शराब के नशे में पुलिस को फोन करके धमकाया था। हालाँकि पुलिस ने छानबीन में पाया कि वो ऐसा पहले भी करता रहा है।

बता दें कि मुंबई पुलिस को गुरुवार (20 अक्टूबर 2022) को रात 8: 49 पर एक फोन कॉल आया था। कॉल पर अज्ञात ने कहा कि शहर के ग्रैंड हयात में धमाके होने वाले हैं। पुलिस ने कॉल किए गए नंबर को ट्रेस किया और शुक्रवार (21 अक्टूबर 2022) तक आरोपित की गिरफ्तारी हुई।

रिकॉर्ड की छानबीन में पता चला कि आरोपित ने इससे पहले मुंबई यूनिवर्सिटी में बम धमाके के बारे में गलत जानकारी दी थी। इसके बाद वकोला पुलिस थाने में उसे कस्टडी में लिया गया था।

उल्लेखनीय है कि 18 अक्टूबर को रात के 10:45 पर नवी मुंबई पुलिस के पास हेल्पलाइन नंबर 112 पर एक कॉल आई थी। कॉल पर कहा गया था कि मुंबई के इनफिनिटी मॉल, पीवीआर मॉल, सहारा मॉल में धमाके होने वाले हैं।

जानकारी पाते ही पुलिस सीआईएसएफ के साथ मौके पर पहुँची। हर जगह छानबीन बुई लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। केस को दर्ज करके आगे की जाँच शुरू कर दी गई है। मुंबई पुलिस का कहना है कि फर्जी कॉल कर करके केवल डर फैलाने की कोशिश हो रही है। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। वहीं 1 नवंबर से 15 नवंबर तक सुरक्षा लिहाज से धारा 144 लगाने का फैसला लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कौन हैं लाचित बरपुखान जिनके नाम पर असम में बनी अकादमी में पुलिसकर्मी पाते हैं प्रशिक्षण, क्यों अमित शाह ने कहा बनेगा देश का...

असम की लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में सिर्फ असम ही नहीं, बल्कि गोवा और मणिपुर जैसे राज्यों के पुलिस अधिकारियों को भी ट्रेनिंग मिलती है।

स्वाति को प्रेम जाल में फँसा नयाज ने बनाए रिश्ते, फिर गला घोंटकर मार डाला: तुंगभद्रा नदी से मिली थी लाश, पूर्व CM बोले-...

कर्नाटक के हावेरी में मुस्लिम युवक नयाज ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हिन्दू युवती स्वाति की हत्या कर दी। उसका शव भी नदी में फेंक दिया गया।
- विज्ञापन -