Homeदेश-समाजअब एटा में सपा नेता के ईंट-भट्ठे पर चला 'बाबा का बुलडोजर', 33 बीघा...

अब एटा में सपा नेता के ईंट-भट्ठे पर चला ‘बाबा का बुलडोजर’, 33 बीघा जमीन पर राज्य सरकार ने लिया कब्जा

जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर उप जिला अधिकारी अलीगंज मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुँचकर 4 जेसीबी मशीनें लगाकर ढाँचा तोड़कर उसपर राज्य सरकार का कब्जा ले लिया।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण के बाद से ही बुलडोजर भी दमदार वापसी कर चुका है। दोबारा सरकार बनना तय होते ही बाबा का बुलडोजर भी लगातार एक्टिव मोड पर है। तब से ही बुलडोजर हर दिन किसी ना किसी अवैध निर्माण को जमींदोज कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार (1 अप्रैल, 2022) को एटा में सपा नेताओं और उनके परिजनों के ईंट भट्ठे पर योगी सरकार का बुलडोजर चला।

रिपोर्ट के अनुसार, मामला एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के गढ़ी रोशन गॉँव का है। जहाँ समाजवादी पार्टी के नेता और अलीगंज से सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव व पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव के परिजनों पर ग्राम सभा की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर उस पर ईंट-भट्ठा चलाए जाने का मामला चल रहा था। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, करीब 33 बीघा जमीन सपा नेता और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर चढ़ाए जाने का मामला है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में जानकारी देते हुए अलीगंज के उप जिला अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि 7 जुलाई 2008 को तत्कालीन जिला अधिकारी एटा ने इस जमीन को राज्य सरकार में निहित कर दिया था। जिसके खिलाफ ये लोग राजस्व परिषद लखनऊ में अपील में गए थे। नवंबर 2021 को राजस्व परिषद ने इनके दावे को खारिज कर दिया उंसके बाद आज इस जमीन पर सरकार द्वारा कब्जा लिया जा रहा है।

इस कड़ी में आज इसको खाली कराने की कार्रवाई के तहत योगी सरकार ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया। बता दें कि एटा के जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर उप जिला अधिकारी अलीगंज मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुँचकर 4 जेसीबी मशीनें लगाकर ढाँचा तोड़कर उसपर राज्य सरकार का कब्जा ले लिया।

समाजवादी पार्टी के नेता और अलीगंज से सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के परिजनों पर कार्रवाई के मौके पर उप जिलाधिकारी अलीगंज मानवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अलीगज राज कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष जैथरा सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में आस-पास के कई थानों का पुलिस फोर्स भी मौजूद थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी, केजरीवाल-मान-सिसोदिया के साथ तस्वीरें: कौन है AAP नेता अशोक ओझा, जो अपनी ही पार्टी के नेताओं को IB के नाम...

अशोक ओझा केवल शहर स्तर का पदाधिकारी नहीं था, बल्कि पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सीधा संपर्क रखने वाला और संगठन में पहचान रखने वाला चेहरा था।

जनगणना में मातृभाषा का एक जवाब तय करता है देश का बजट, शिक्षा नीति और राजनीतिक प्रतिनिधित्व: जानिए उर्दू-अरबी से लेकर 19000 भाषाई पहचान...

लोकतंत्र में संख्या बल ही किसी भी भाषाई समूह की माँगों को मजबूती देता है। बहुभाषी भारत में यह जनगणना तय करती है कि आने वाले समय में सरकारी संसाधन और प्रशासनिक विकास किस दिशा में आगे बढ़ेंगे।
- विज्ञापन -