Monday, June 23, 2025
Homeदेश-समाजपति को मारा, कुल्हाड़ी से प्राइवेट पार्ट भी काटा और रात भर साथ में...

पति को मारा, कुल्हाड़ी से प्राइवेट पार्ट भी काटा और रात भर साथ में सोई… काली और बदसूरत कहने की ‘सजा’

पहली पत्नी की मौत के बाद अनंत ने संगीता के साथ दूसरी शादी की। एक दिन दोनों में बहस हुई। उसने संगीता को काली और बदसूरत कह दिया। संगीता ने गुस्से में कुल्हाड़ी उठा कर काट डाला अनंत को और उसके लिंग को भी।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खुद को बदसूरत कहे जाने से नाराज एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है। हत्या के लिए कुल्हाड़ी का प्रयोग किया गया है। अरोपिता संगीता सोनवानी ने गुस्से में अपने पति अनंत का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद करते हुए आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार (25 सितम्बर 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना अमलेश्वर थानाक्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक घटना के दिन किसी बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पति अनंत ने अपनी पत्नी संगीता को काली और बदसूरत कह दिया। संगीता इस बात से काफी नाराज हो गईं और उसने कुल्हाड़ी उठा कर अनंत की हत्या कर दी। गुस्से में संगीता ने अनंत का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। मृतक की उम्र 40 वर्ष थी।

मिली जानकारी के मुताबिक पति की हत्या के बाद संगीता रात भर लाश के साथ बंद कमरे में सोती रहीं। अगले दिन खुद ही संगीता ने गाँव वालों को बताया कि उनके पति की हत्या हो चुकी है। ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद पुलिस ने जाँच शुरू की। अपनी जाँच के दौरान पुलिस को संगीता के बयानों पर शक हुआ। इस के बाद संगीता से कड़ी पूछताछ की गई।

पुलिस का कहना है कि पहले तो संगीता इधर-उधर की बातें करके गुमराह करती रही लेकिन बाद में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। संगीता ने अपने पति की हत्या की वजह खुद को बदसूरत और काली कहना बताया। उन्होंने ये भी बताया कि वो अनंत की दूसरी पत्नी हैं।

संगीता के मुताबिक अनंत की पहली पत्नी दुनिया में नहीं हैं, जिनसे 12 साल का एक बेटा भी है। खुद संगीता की 4 माह की एक बेटी है। संगीता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी देवांश राठौर के मुताबिक संगीता पर IPC की धारा 302 के तहत कार्रवाई की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमास के हमलों पर नहीं बोला… इजरायल ने सोनिया गाँधी को ‘ईरान प्रेम’ पर घेरा, कहा- उन्हें क्षेत्रीय हालात की जानकारी होनी चाहिए: जंग...

ईरान के पक्ष में सोनिया के खड़े होने पर इजरायल के राजदूत ने कहा है कि इजरायल हमेशा भारत का साथ दिया है।

पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा पर नहीं लगेगा मेला, मुस्लिम बहुल मालदा में 629 साल पुरानी परंपरा पर ममता सरकार ने लगाई रोक: ‘हलाल...

'हलाल प्रसाद' विवाद के बाद अब ममता सरकार ने हिंदू परंपराओं पर वार करते हुए मालदा की ऐतिहासिक रथ मेला को रोक दिया।
- विज्ञापन -