Homeदेश-समाजइस्लामोफोबिक है सचिन साहनी, उसके कारोबार का बहिष्कार करो: पूर्व पत्रकार इरेना अकबर

इस्लामोफोबिक है सचिन साहनी, उसके कारोबार का बहिष्कार करो: पूर्व पत्रकार इरेना अकबर

इरेना अकबर ने हेल्थकेज़ जिम और ब्यूटी पार्लर के बहिष्कार की अपील करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके मालिक सचिन साहनी सोशल मीडिया पर 'इस्लामोफोबिया' फैला रहे हैं। हालाँकि, इरेना ने अब अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की पूर्व पत्रकार इरेना अकबर के ख़िलाफ़ लखनऊ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने एक स्थानीय व्यापारी की आजीविका को बर्बाद करने की कोशिश करते हुए उसे “इस्लामोफ़ोबिक” के तौर पर पेश किया था।

इरेना अकबर ने गुरुवार (23 जनवरी) को हेल्थकेज़ जिम और ब्यूटी पार्लर के बहिष्कार की अपील करते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इसके मालिक सचिन साहनी सोशल मीडिया पर ‘इस्लामोफोबिया’ फैला रहे हैं। हालाँकि, इरेना ने अब अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।

इरेना ने अपने ट्विटर थ्रेड में साहिनी के कथित इस्लामोफोबिक फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। इसमें उन्होंने दावा किया था कि साहनी ने उनका अपमान किया है जो नागरिकता संशोधन क़ानून का विरोध कर रहे हैं।
ख़बर के अनुसार, इरेना ने दावा किया कि हेल्थज़ोन के लगभग 50 प्रतिशत ग्राहक मुस्लिम हैं और ऐसा करके उन्होंने (साहनी) अपनी कमाई को बहुत नुक़सान पहुँचाया है।

ट्विटर पर कई यूजर्स ने इरेना के पोस्ट को देखकर उस पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज की। उन्होंने साहनी के पोस्ट पर अपना तर्क देते हुए लिखा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में तथाकथित इस्लामोफोबिया को उजागर नहीं किया गया है।

कई यूज़र्स ने हेल्थज़ोन और इसके मालिक सचिन साहनी के साथ अपनी एकजुटता दिखाई और लोगों से इसकी सदस्यता के लिए साइनअप करने की अपील की और माँग की कि यूपी पुलिस इरेना अकबर के ख़िलाफ़ हिंसा भड़काने के प्रयास के तहत कार्रवाई करे।

Legal Rights Observatory (LRO) ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी शेयर की कि इरेना अकबर के ख़िलाफ़ लखनऊ में शिक़ायत दर्ज करने की माँग की गई है। अपनी शिक़ायत में LRO ने यूपी पुलिस से अपील की कि वह इरेना पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा-153A, 295 और 295A के तहत मामला दर्ज करे।

हिन्दुओं के घरों को फूँका, CAA समर्थक जुलूस पर हमले के लिए छतों पर जमा कर रखे थे ईंट-पत्थर

VIDEO: दिल्ली मेट्रो के अंदर JNU और जामिया के छात्रों ने लगाए PM मोदी और अमित शाह के ख़िलाफ़ नारे

काफिरों से आजादी, हत्यारों से आजादी… हम लेकर रहेंगे आजादी: भुवनेश्वर में लगे हिंदू और देश विरोधी नारे

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -