Homeदेश-समाजबिहार में दैनिक जागरण के पत्रकार की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली: पूजा...

बिहार में दैनिक जागरण के पत्रकार की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली: पूजा रे… पूजा… की आवाज सुनकर दौड़ी पत्नी तो सीने से निकल रहा था खून

मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया, "सुबह मेरे पति का नाम लेकर कुछ लोग घर का दरवाजा पीट रहे थे। हम दोनों उठे और घर का दरवाजा खोलने निकले। मैंने घर का ग्रिल खोला और मेरे पति मेन गेट खोलने निकल गए। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई।"

बिहार के अररिया में दिन-दहाड़े पत्रकार की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई। वह दैनिक जागरण में पत्रकार थे। शुक्रवार (18 अगस्त 2023) सुबह 4 बदमाशों ने उनके घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार सुबह विमल कुमार यादव अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान 4 आरोपित घर में घुस आए। इसके बाद उन्हें जगाकर उनके सीने में ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसा दीं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने के बाद उनकी पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।

लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँची। इसके बाद विमल कुमार को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विमल कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर हॉस्पिटल भेजा गया, जहाँ पत्रकारों एवं अन्य लोगों ने घटना के विरोध में हंगामा किया।

पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय नेता भी मौके पर मौजूद हैं। लोग प्रशासन से आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की माँग कर रहे हैं। पुलिस भी हत्यारोपितों की तलाश में जुट गई है। इससे पहले विमल कुमार के सरपंच भाई शशिभूषण उर्फ गब्बू यादव की साल 2019 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के यह मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।

विमल कुमार अपने भाई की हत्या के इकलौते गवाह थे। उनकी हत्या को भाई के केस से जोड़कर देखा जा रहा है। बदमाशों ने उन्हें कई बार गवाही देने से मना किया था। हालाँकि, इन धमकियों से डरे नहीं और उन्होंने गवाही दी थी। इस मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त 2023 को होनी थी।

दैनिक जागरण ने विमल कुमार के परिचितों के हवाले से कहा है कि आरोपित 2-3 दिनों से उनकी हत्या की फिराक में थे। विमल ने अपने साथियों से बताया था कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। विमल कुमार अपने पीछे पत्नी, 15 साल का बेटा और 13 साल की एक बेटी छोड़ गए हैं।

मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया, “सुबह मेरे पति का नाम लेकर कुछ लोग घर का दरवाजा पीट रहे थे। हम दोनों उठे और घर का दरवाजा खोलने निकले। मैंने घर का ग्रिल खोला और मेरे पति मेन गेट खोलने निकल गए। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। फिर मेरे पति की आवाज आई कि पूजा रे… पूजा रे… हमको गोली मार दिया। जब मैं वहाँ पहुँची तो देखा कि वो जमीन पर गिरे हुए हैं और उनके सीने से खून निकल रहा है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -