Homeदेश-समाजDCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को 15 मीटर तक घसीटा: नशे में धुत था कार...

DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को 15 मीटर तक घसीटा: नशे में धुत था कार चालक, AIIMS के बाहर हुई छेड़छाड़ की घटना

स्वाति मालीवाल AIIMS के गेट नंबर-2 के पास इंस्पेक्शन कर रही थीं। इसी दौरान शराब के नशे में धुत 47 वर्षीय एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपित ने शीशे को बंद कर उनके हाथ को फँसा दिया और 15 मीटर तक घसीटता रहा।

महिलाओं को न्याय दिलाने वाली संस्था दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें भी छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा। दरअसल मालीवाल निरीक्षण के लिए गई थीं। उसी वक्त एक नशेड़ी ने उनके साथ छेड़छाड़ को अंजाम दिया।

स्वाति मालीवाल ने अपने साथ घटी इस दुर्घटना को ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की।”

उन्होंने आगे लिखा, “जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।” हालाँकि, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला गुरुवार (19 जनवरी 2023) के तड़के 3 बजे की। स्वाति मालीवाल AIIMS के गेट नंबर-2 के पास इंस्पेक्शन कर रही थीं। इसी दौरान शराब के नशे में धुत 47 वर्षीय एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपित ने शीशे को बंद कर उनके हाथ को फँसा दिया और 15 मीटर तक घसीटता रहा।

DCP चंदन सिंह ने बताया कि हौज़ खास थाने से एक कॉल आया था कि एक महिला को एक कार वाले ने गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक घसीटा। इस दौरान पुलिस ने बताया कि जिस महिला के साथ बदसलूकी हुई है, वह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान हरीश चंद्र के रूप में हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -