Homeदेश-समाज'मेरे पिता ही मेरा यौन शोषण करते थे' : स्वाति मालीवाल ने किया चौंकाने...

‘मेरे पिता ही मेरा यौन शोषण करते थे’ : स्वाति मालीवाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- चोटी पकड़ कर दीवार में सिर मारते थे

स्वाति ने कहा, "मुझे आज भी याद है। वो (पिता) मेरी चोटी पकड़ कर दीवार पर सिर मार देते थे। बहुत चोट लगती थी। खून बहता रहता था। बहुत तड़पती थी।" उन्होंने कहा कि अत्याचार सहने वाला इंसान दूसरें के दर्द को समझ पाता है। उसके अंदर एक ऐसी आग पैदा होती है कि पूरा सिस्टम हिला पाता है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। स्वाति इंडिया हैबिटेट सेंटर में शनिवार (11 मार्च 2023) को दिल्ली महिला आयोग द्वारा आयोजित एक प्रोग्राम में पहुँची हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी माँ, मौसी, मौसा जी और नाना-नानी ने उन्हें इस मुसीबत से बाहर निकाला। स्वाति ने अपने पिता पर पिटाई का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अपने पिता से बचने के लिए वे बिस्तर के नीचे छिप जाती थीं।

दिल्ली महिला आयोग द्वारा आयोजित समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, “मेरे पिता मेरा यौन शोषण किया करते थे जब मैं छोटी थी। बहुत मारते-पीटते थे।” स्वाति ने कहा कि जब वे घर आते थे तो बहुत डर लगता था। कई बार बिस्तर के नीचे छिप जाती थी। प्लानिंग करती थी कि किस तरीके से महिलाओं को उनका हक दिलाऊँगी। महिलाओं और बच्चियों का शोषण करने वालों को सबक सिखाऊँगी।

पत्रकारों से बात करते हुए स्वाति आगे कहती हैं, “मुझे आज भी याद है। वो (पिता) मेरी चोटी पकड़ कर दीवार पर सिर मार देते थे। बहुत चोट लगती थी। खून बहता रहता था। बहुत तड़पती थी।” उन्होंने कहा कि अत्याचार सहने वाला इंसान दूसरें के दर्द को समझ पाता है। उसके अंदर एक ऐसी आग पैदा होती है कि पूरा सिस्टम हिला पाता है।

बता दें कि स्वाति दिल्ली महिला आयोग द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत करने पहुँची थीं। दिल्ली महिला आयोग की तरफ से संघर्ष करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। अवार्ड पाने वाली महिलाओं को संबोधित करते हुए स्वाति ने कहा कि महिलाओं को किसी भी तरह का अत्याचार नहीं सहना चाहिए। शोषण कोई घर का व्यक्ति करे या बाहर का उसके खिलाफ आवाज जरूर उठानी चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -