Homeदेश-समाजदिल्ली के 'द लीला' होटल में 4 महीने रुका मोहम्मद शरीफ, मौका देख चाँदी...

दिल्ली के ‘द लीला’ होटल में 4 महीने रुका मोहम्मद शरीफ, मौका देख चाँदी के बर्तन और कीमती सामान चुराकर भागा: ₹23 लाख का बिल बकाया, पुलिस कर रही तलाश

आरोपित मोहम्मद शरीफ होटल के कमरा नंबर 427 में ठहरा हुआ था। होटल प्रबंधन के मुताबिक शरीफ ने होटल के कमरे से चाँदी के बर्तन और दूसरे कीमती सामान भी चुरा लिए हैं। कथिततौर पर होटल में रहने के दौरान उसने लगभग 35 लाख रुपए का बिल बना लिया था।

दिल्ली के पाँच सितारा होटल में लगभग चार महीने तक आराम फरमाने के बाद एक शख्स बिना बिल चुकाए फरार हो गया। शख्स की शिनाख्त मोहम्मद शरीफ के तौर पर हुई है। उसपर 23 लाख 46 हजार रुपए का बिल बकाया था। दिल्ली पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

रिपोर्टों के मुताबिक, मोहम्मद शरीफ नाम का शख्स 01 अगस्त, 2022 को होटल द लीला पैलेस में चेक इन करता है और 20 नवंबर, 2022 की रात अचानक गायब हो जाता है। होटल प्रबंधन के मुताबिक मोहम्मद शरीफ (Mohammad Sharif) ने होटल के कर्मचारियों को संयुक्त अरब अमीरात में रहने की जानकारी दी थी।

उसने बताया था कि वह अबू धाबी में शाही परिवार के सदस्य शेख फलाह बिन जायद अल नाहयान के ऑफिस में काम करता है और किसी जरूरी काम से भारत आया हुआ है। इसके साथ ही उसने होटल कर्मचारियों को फर्जी बिजनेस कार्ड, यूएई का रेजिडेंट कार्ड व अन्य दस्तावेज भी दिखाए थे।

आरोपित मोहम्मद शरीफ होटल के कमरा नंबर 427 में ठहरा हुआ था। होटल प्रबंधन के मुताबिक शरीफ ने होटल के कमरे से चाँदी के बर्तन और दूसरे कीमती सामान भी चुरा लिए हैं। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो होटल में रहने के दौरान उसने लगभग 35 लाख का बिल बना लिया था जिसमें से उसने 11 लाख 50 हजार रुपयों का भुगतान किया था। उस पर 23 लाख 46 हजार रुपए का बिल बकाया था जिसे चुकाए बिना ही वह भाग गया।

होटल प्रबंधन ने दिल्ली पुलिस को वो सारे दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए हैं जो होटल में चेक इन के दौरान जमा कराए गए थे। जाँच के दौरान दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद शरीफ के खिलाफ चोरी और जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित फिलहाल पुलिस गिरफ्त के बाहर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -