Homeदेश-समाजदिल्ली पुलिस ने अरविंद उर्फ केजरीवाल को पकड़ा: 2 साथी भी धराए, चोरी की...

दिल्ली पुलिस ने अरविंद उर्फ केजरीवाल को पकड़ा: 2 साथी भी धराए, चोरी की मोबाइल-बाइक सहित कई सामान बरामद

पूछताछ करने पर उनकी पहचान अरविंद उर्फ केजरीवाल, सौरभ उर्फ राजा और सुरेश राय उर्फ बउआ के रूप में हुई। ये तीनों दिल्ली के फेज-1 के रहने वाले हैं। तहकीकात करने पर पता चला कि तीनों ने यह मोटरसाउकल कालकाजी पुलिस स्टेशन के पास से चोरी की थी।

दिल्ली पुलिस ने तीन शातिर और कुख्यात स्नैचर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अरविंद उर्फ केजरीवाल, सौरभ उर्फ राजा और सुरेश राय उर्फ बउआ के रूप में हुई है। इनके पास से एक चाकू, एक चोरी की गई मोटरसाइकिल, एक चोरी की मोबाइल फोन और अन्य चीजें बरामद की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक कॉन्सटेबल रामावतार और सुनील 28 नवंबर को पुलिस स्टेशन एरिया में मोटरसाइकल पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। दोपहर के करीब 2:30 पर जब वे दिल्ली के माँ आनंदमयी मार्ग के इंदिरा कल्याण विहार के रेड लाइट एरिया के पास पहुँचे तो उन्होंने एक महिला को ‘चोर चोर’ चिल्लाते हुए देखा। वह महिला तीन लोगों की तरफ इशारा कर रही थी, जो मोटरसाइकल पर सवार थे और ESI हॉस्पिटल की तरफ भाग रहे थे।

इसके बाद पुलिस ने उस मोटरसाइकल का पीछा करना शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद उसे धर दबोचा। तब तक वह महिला भी वहाँ पर पहुँच गई थी। उसने बताया कि उन तीन लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। तलाशी लेने पर पुलिस को वह मोबाइल फोन और छीनने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चाकू मिली। इतना ही नहीं, जब पुलिस ने उन तीनों से मोटरसाइकल के मालिक के बारे में पूछा तो वह कुछ जवाब नहीं दे पाए।

पूछताछ करने पर उनकी पहचान अरविंद उर्फ केजरीवाल, सौरभ उर्फ राजा और सुरेश राय उर्फ बउआ के रूप में हुई। ये तीनों दिल्ली के फेज-1 के रहने वाले हैं। तहकीकात करने पर पता चला कि तीनों ने यह मोटरसाउकल कालकाजी पुलिस स्टेशन के पास से चोरी की थी। मामले में FIR दर्ज कर ली है। जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -