Homeदेश-समाजतमंचे वाली ‘जिकरा डॉन’ के इशारे पर चाकुओं से गोद दिया गया था 17...

तमंचे वाली ‘जिकरा डॉन’ के इशारे पर चाकुओं से गोद दिया गया था 17 साल का कुणाल, सीलमपुर मर्डर में दिल्ली पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार: हत्या के बाद से दहशत में हैं हिंदू

पुलिस की पूछताछ में जिकरा ने बताया है कि उसके भाई साहिल पर दीवाली के समय हमला हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए कुणाल की हत्या की गई। कुणाल कथित तौर पर उन आरोपितों को जानता है जिन्होंने साहिल पर हमला किया था।

दिल्ली के सीलमपुर में हिन्दू लड़के कुणाल की हत्या मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए जाने वालों में मुख्य आरोपित लेडी डॉन जिकरा भी है। पुलिस को पता चला है कि जिकरा के भाई पर 6 महीने पहले हुए हमले का बदला लेने के लिए कुणाल की हत्या की गई थी। पुलिस अब इन आरोपितों की उम्र का सत्यापन कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में जिकरा ने बताया है कि उसके भाई साहिल पर दीवाली के समय हमला हुआ था। जिकरा ने बताया है कि यह हमला कुणाल के 2 दोस्तों ने किया था। उनके नाम शंभू और लाला है। इस हमले के बाद से लाला फरार चल रहा है।

जिकरा से पूछताछ में पुलिस को मालूम हुआ है कि हमले से पहले उसके भाई साहिल ने कुणाल से लाला का पता पूछा था। साहिल को जब कुणाल ने लाला के विषय में नहीं बताया तो उसी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। यह भी पता चला है कि इस हत्या की साजिश जिकरा ने खुद ही रची थी और भाइयों को इसके लिए उकसाया था।

वहीं इस मामले की जाँच की कड़ी में पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा है। मुख्य आरोपित जिकरा और साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तार हुए कुछ लोग अभी नाबालिग हो सकते हैं, इसलिए उनकी आयु का सत्यापन हो रहा है।

दिल्ली पुलिस को जिकरा की रिमांड 19 अप्रैल, 2025 को मिली थी। उसे 2 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। अब उसके भाई साहिल को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। यह भी सामने आया है कि जिकरा आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भी जा चुकी है। घटना से 15 दिन पूर्व ही वो जेल से बाहर आई थी। 

रील बनाने की शौक़ीन जिकरा सीलमपुर की ही रहने वाली है। अपने साथ तमंचा लेकर चलती रही है। इंस्टाग्राम पर भी उसके 15,000 से अधिक फॉलोवर्स हैं। पुलिस को यह भी पता चला है कि जिकरा एक और गैंगस्टर हाशिम बाबा की बीवी के साथ रहती थी। इस दौरान वह अपना गैंग भी बना रही थी।

गौरलतब है कि 16 अप्रैल, 2025 को घर से बाहर दूध लेने के लिए निकले कुणाल की हत्या चाकुओं से गोद कर दी गई थी। इसके बाद सीलमपुर में काफी विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। लोगों ने आरोप लगाया था कि यहाँ हिन्दुओं का जीना मुहाल है। अब इस मामले में जाँच और कार्रवाई चल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गालीबाजों में दिखे ‘स्वतंत्रता सेनानी’ और मोदी सरकार में ‘क्रूर ब्रिटिश’… ‘पत्रकारिता’ के नाम पर इस वामपंथी सनक को छोड़ दो आरफा-श्याम-तनुश्री

आरफा-श्याम-तनुश्री और अनमोल ने उस सीजेपी प्रदर्शन पर राउंड टेबल चर्चा की जो खत्म हो चुकी है, लेकिन झारखंड पेपर लीक पर फेविकोल लगा के बैठे है।

वांगचुक ने 26 दिन भूख हड़ताल कर राहुल गाँधी को दिया राजनीतिक वापसी का मौका, लेकिन उनके अहंकार ने सब चौपट कर दिया

वांगचुक ने बताया कि वह चाहते थे राहुल गाँधी उनका अनशन तुड़वाएँ। जानिए कैसे कॉन्ग्रेस ने CJP आंदोलन से दूरी बनाकर अलग सियासी राह चुनी।
- विज्ञापन -