Homeदेश-समाजMP में पुलिस के सामने मरीज़ के परिजनों ने की डॉक्टर की पिटाई, वीडियो...

MP में पुलिस के सामने मरीज़ के परिजनों ने की डॉक्टर की पिटाई, वीडियो हुआ Viral

अश्चर्य की बात तो यह है कि वहाँ पुलिस भी मौजूद थी, बावजूद इसके परिजन डॉक्टर को थप्पड़ मारने से बाज नहीं आए। इसी से पता चलता है कि दूसरों को जीवनदान देने वाले डॉक्टर मध्य प्रदेश में ख़ुद कितने सुरक्षित हैं।

मध्य प्रदेश के भिंड में एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई किए जाने की ख़बर सामने आई है। दरअसल, अटेर के नावली हार गाँव के निवासी लवली यादव का किसी से पुराना विवाद था। इस विवाद के चलते सोमवार (1 जुलाई 2019) को कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। 

पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर को थप्पड़ मारते परिजन

पुलिस को इस मारपीट की जब सूचना मिली तो वो घटना-स्थल पर पहुँची। घायल अवस्था में पुलिस लवली को एमएलसी के लिए ज़िला अस्पताल ले गई। वहाँ पहुँचकर लवली के परिजनों ने पहले तो डॉक्टर से अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया और इसके बाद वो पुलिस के सामने ही डॉक्टर के साथ हाथापाई पर उतर आए।

डॉक्टर की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पूरे घटना में आप देख सकते हैं कि मरीज़ के साथ आए परिजनों ने किस तरह से डॉक्टर रुम में ही डॉक्टर की सरेआम पिटाई कर दी। अश्चर्य की बात तो यह है कि वहाँ पुलिस भी मौजूद थी, बावजूद इसके परिजन डॉक्टर को थप्पड़ मारने से बाज नहीं आए। इसी से पता चलता है कि दूसरों को जीवनदान देने वाले डॉक्टर मध्य प्रदेश में ख़ुद कितने सुरक्षित हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -