Homeदेश-समाजरामलीला के दौरान 6 युवकों ने महिलाओं से की छेड़खानी, अरबाज और असलम गिरफ़्तार

रामलीला के दौरान 6 युवकों ने महिलाओं से की छेड़खानी, अरबाज और असलम गिरफ़्तार

महिला अपने परिवार के साथ रामलीला ग्राउंड में रामलीला देखने गई थी। तभी वहाँ कुछ लड़कों ने उसके साथ बदसलूकी की। घटना के प्रकाश में आते ही वहाँ मौजूद लोग गुस्से से भर गए।

उत्तर प्रदेश के एटा में रामलीला के दौरान एक महिला के साथ बदसलूकी करने पर पुलिस ने दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान अरबाज और असलम के रूप में हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला अपने परिवार के साथ रामलीला ग्राउंड में रामलीला देखने गई थी। तभी वहाँ कुछ लड़कों ने उसके साथ बदसलूकी की। घटना के प्रकाश में आते ही वहाँ मौजूद लोग गुस्से से भर गए। मामले की सूचना देकर तुरंत पुलिस को बुलाया गया और दो युवकों की गिरफ्तारी हुई, जबकि 4 भागने में सफल रहे।

पत्रिका द्वारा पोस्ट की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस इनमें से एक आरोपित को बाइक पर बैठाकर ले जा रही है और आगे पीछे 2 पुलिस वाले बैठे हैं। वीडियो के अंत में एक युवक आकर बताता है कि महिला के साथ बदतमीजी करने वालों में 6 लड़के शामिल थे। जिनसे परेशान होकर पुलिस को बुलाया गया।

युवक ने कहा, “कुछ 5-6 लड़के आए थे और वो छेड़खानी कर रहे थे। वे मोहम्मदन लड़के थे। 2 लोगों को पकड़ा है और चार फरार हैं।” पुलिस का कहना है कि मामले में जाँच की जा रही है और साथ ही गिरफ्तारी से पहले फरार हुए 4 युवकों की तलाश हो रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -