Homeदेश-समाज4 बीवियों वाले ससुर ने बहू को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज

4 बीवियों वाले ससुर ने बहू को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज

बदनामी के डर से परिवारवालों ने घटना को दबाने का पूरा प्रयास किया था, लेकिन पीड़िता ने किसी की नहीं सुनी और न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुँच गई।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक बहू ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। बहू के मुताबिक उसके ससुर की पहले से ही 4 बीवियाँ, लेकिन फिर भी उसकी हवस की भूख मिटी नहीं और एक दिन अपनी बहू को बाथरूम में पीठ पर साबुन लगाने के बहाने से बुलाकर उसका रेप कर दिया।

किसी तरह पीड़ित बहू ने शोर मचाया तो पीड़िता की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग जब वहाँ इकट्ठा हुए तो ससुर ने तुरंत सारा आरोप अपनी बहू पर जड़ दिया, जिसके बाद उल्टा उसके घरवालों ने उसे ही कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने कई घंटे बाद अपने परिजनों को पूरी घटना की सूचना दी और 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया।

खबरों के अनुसार बदनामी के डर से परिवारवालों ने घटना को दबाने का पूरा प्रयास किया था, लेकिन पीड़िता ने किसी की नहीं सुनी और न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुँच गई।

मुबारकपुर थाने की रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को दुष्कर्मी ससुर के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कर लिया है और बताया है कि महिला अपने ससुर से निजात पाने की बात कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -