Homeदेश-समाजराजस्थान में अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, सुसाइड नोट से पता चला...

राजस्थान में अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, सुसाइड नोट से पता चला गैंगरेप हुआ: बुआ के देवर ने दोस्तों संग दिया घटना को अंजाम

सुसाइड नोट में लिखा था, ''मैं मरने जा रही हूँ। मेरी चीजें किसी को मत देना। मैं मरना नहीं चाहती हूँ, लेकिन क्या करूँ? लोग मेरे पापा को सुनाएँगे। मेरे सपने अभी अधूरे हैं। महेंद्र और उसके दोस्त ने मुझे धोखे से बाहर बुलाया। मेरी बदनामी हो गई। मेरे मरने का कारण महेंद्र और उसका दोस्त है।''

राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ गैंगरेप से आहत 16 साल की एक नाबालिग लड़की ने बदनामी के डर से पंखे से लटक कर रविवार (28 दिसंबर) की रात आत्महत्या (Suicide) कर ली। गैंगरेप के बारे में परिवार वालों को तब पता चला, जब वे उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। उस दौरान मृतका के कपड़ों से उन्हें सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने मौत के कारणों का खुलासा किया था।

सुसाइड नोट में लिखा था, ”मैं मरने जा रही हूँ। मेरी चीजें किसी को मत देना। मैं मरना नहीं चाहती हूँ, लेकिन क्या करूँ? लोग मेरे पापा को सुनाएँगे। मेरे सपने अभी अधूरे हैं। महेंद्र और उसके दोस्त ने मुझे धोखे से बाहर बुलाया। मेरी बदनामी हो गई। मेरे मम्मी और पापा को कोई सुनाना मत। पापा मुझे माफ कर देना। मेरे कपड़े और सारी चीजें सही जगह पर रख देना। मैंने कुछ गलत नहीं किया है।” मृतका ने नोट में एक बार फिर लिखा, “पापा-मम्मी मुझे माफ करना… आपकी बेटी। मेरे मरने का कारण महेंद्र और उसका दोस्त है।”

सुसाइड नोट पढ़कर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस ने मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और दो आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित मृतका की बुआ का देवर और उसका (देवर का) दोस्त है। दोनों वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग से महेंद्र सिंह (24) और एक नाबालिग ने रविवार को रेप किया। किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी भी दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -