Homeदेश-समाजबकरीद की शाम 10वीं की छात्रा के घर में घुस गया परवेज, लड़की के...

बकरीद की शाम 10वीं की छात्रा के घर में घुस गया परवेज, लड़की के परिजनों और पड़ोसी की पिटाई से हुई मौत: 3 गिरफ्तार, गाजियाबाद की घटना

शुरुआती पूछताछ में लड़की के परिजनों का कहना था कि उन्होंने चोरी के शक में परवेज के साथ मारपीट की। लेकिन पुलिस की जाँच में सामने आया कि परवेज और लड़की एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों को एक साथ देखने के बाद परिजनों ने पिटाई कर दी।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक लड़की के घर में घुसे परवेज की पिटाई से मौत का मामला सामने आया है। 10वीं में पढ़ने वाली यह लड़की कथित तौर पर उसकी प्रेमिका थी। पकड़े जाने पर लड़की के परिजनों और पड़ोसी ने उसकी पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। घटना बकरीद की शाम यानी गुरुवार (29 जून 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला खोड़ा थाना क्षेत्र के वंदना विहार इलाके का है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे परवेज अपनी कथित प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया। इसी दौरान लड़की के पिता और उसकी माँ भी घर पहुँच गए। उन्होंने परवेज और अपनी बेटी को एक साथ देख लिया। इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। 

इसी दौरान लड़की का चचेरा भाई और पड़ोस में रहने वाला एक अन्य व्यक्ति भी वहाँ पहुँच गया। मारपीट के दौरान परवेज के सिर समेत अन्य हिस्सों में चोटें आई। वह बुरी तरह घायल हो गया। परवेज के सिर पर लोहे की रॉड से हमला करने की बात भी कही जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। परवेज को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती पूछताछ में लड़की के परिजनों का कहना था कि उन्होंने चोरी के शक में परवेज के साथ मारपीट की है। हालाँकि पुलिस की जाँच में सामने आया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। परवेज और लड़की एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों को एक साथ देखने के बाद परिजनों ने पिटाई कर दी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि परवेज पहले भी लड़की से मिलने उसके घर आया करता था। इस मामले में पुलिस ने मृतक परवेज के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए लड़की के पिता, उसके चचेरे भाई और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -