Homeदेश-समाजगोपालगंज रोहित जायसवाल मामला: बिहार DGP ने की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

गोपालगंज रोहित जायसवाल मामला: बिहार DGP ने की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ये कार्रवाई की है। वे दो दिनों से इलाक़े के दौरे पर थे और ख़ुद सारी स्थिति का जायजा लेते हुए जाँच कर रहे थे। उन्होंने थानाध्यक्ष तिवारी को त्वरित प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है।

अपडेट: बिहार के डीजीपी की जॉंच के बाद हम सूचनाओं को अपडेट कर रहे हैं। पीड़ित पिता इस दौरान कई बार अपने बयान से मुकरे हैं। लिहाजा उनकी ओर से किए गए सांप्रदायिक दावों को हम हटा रहे हैं। हमारा मकसद किसी संप्रदाय की भावनाओं का आहत करना नहीं था। केवल पीड़ित पक्ष की बातें सामने रखना था। इस क्रम में किसी की भावनाओं को ठेस पहुॅंची हो तो हमे खेद है।

गोपालगंज के रोहित जायसवाल मामले ने नया मोड़ ले लिया है। कटेया थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी को सस्पेंड किए जाने की खबरें आ रही है। उन पर मृतक रोहित के माता-पिता के साथ अभद्रता के आरोप थे।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ये कार्रवाई की है। वे दो दिनों से इलाक़े के दौरे पर थे और ख़ुद सारी स्थिति का जायजा लेते हुए जाँच कर रहे थे। उन्होंने थानाध्यक्ष तिवारी को त्वरित प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। उन्होंने गोपालगंज का दौरा कर इस पूरे मामले का संज्ञान लिया।

इसी थाना क्षेत्र के बेलाडीह गाँव में रोहित के परिवार की पकौड़े की दुकान थी। रोहित के पिता राजेश जायसवाल ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या कर नदी में लाश फेंक दी गई थी। उन्होंने थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी पर गाली-गलौज करने और अश्लील इशारे करने के आरोप लगाए थे। वो लगातार थानाध्यक्ष के निलंबन की माँग कर रहे थे। ऑपइंडिया के सूत्रों के अनुसार, आज दोपहर में तिवारी को सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया।

थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी पर राजेश और उनकी पत्नी ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। राजेश ने ऑपइंडिया से कहा था, “थानाध्यक्ष ने मुझे गाली दी, मेरी पत्नी को गाली दी और मारपीट की। ऐसा व्यवहार किया जाता है क्या? उन्होंने अपनी पैंट खोल कर अश्लील इशारे किए।” 

इस मामले में पुलिस ने पहले कहा था कि 5 आरोपितों को जेल भेज कर कार्रवाई की जा चुकी है। राजेश जायसवाल ने भी कहा था कि उनलोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हमने राजेश से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी जारी की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मुस्लिम होने के कारण फँसा ताहिर हुसैन’ : दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के बाद बचाव में उतर गया था पूरा वामपंथी गैंग, पूछ...

आईबी के अंकित शर्मा की हत्या कभी भी कट्टरपंथियों और वामपंथियों के लिए चर्चा करने का विषय नहीं रही, उन्हें चिंता हमेशा ताहिर हुसैन की थी।

मोहम्मद अहद से लेकर सद्दाम तक: बिहार में एक्टिव आतंकवाद का ‘स्लीपर सेल’ क्या बताता है?

कटिहार के मोहम्मद अहद की गिरफ्तारी के बाद जानिए बिहार में पहले सामने आए स्लीपर सेल, पाकिस्तान कनेक्शन, आतंकी मॉड्यूल और PFI से जुड़े मामले।
- विज्ञापन -