Homeदेश-समाजमस्जिद के पास DJ बंद करने को कहा, नासिर और उसके साथियों ने घर...

मस्जिद के पास DJ बंद करने को कहा, नासिर और उसके साथियों ने घर में घुसकर मीनस के परिवार को पीटा

38 वर्षीय मीनस का गाँव में ही एक जनरल स्टोर है। मीनस के अनुसार उस समय अज़ान का समय हो रहा था। इस रोकटोक से नाराज हो कर आरोपितों ने मीनस पर डंडे और रॉड से हमला किया।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मस्जिद के पास डीजे बंद करने को कहे जाने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपित और पीड़ित एक ही समुदाय के हैं। घटना 15 नंवबर 2021 (सोमवार) की है। नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। हमले का आरोप नासिर, नाज़िम, आरिफ, रिज़वान, शाहबाज़ पर लगा है। कुछ अज्ञात भी वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार रजपुरा गाँव में एक बारात आई थी। आरोपित DJ बजा रहे थे। बारात पड़ोस के गाँव नेहरवाला से आई थी। जब बारात गाँव के मस्जिद के बगल से गुजरी तब मीनस ने DJ बंद करने को कहा। 38 वर्षीय मीनस का गाँव में ही एक जनरल स्टोर है। मीनस के अनुसार उस समय अज़ान का समय हो रहा था। इस रोकटोक से नाराज हो कर आरोपितों ने मीनस पर डंडे और रॉड से हमला किया। मीनस के अनुसार आरोपित उसके घर में घुस गए। उसकी पत्नी और भतीजे के साथ भी मारपीट की। मीनस की पत्नी गुलिस्तां के सिर में चोट आई है। वहीं मेहंदी हसन के हाथ में फैक्चर है। हमले में मीनस के परिवार के कुल 3 सदस्य घायल हुए हैं।

दनकौर थाना प्रभारी अरविन्द पाठक के अनुसार आरोपितों पर धारा 147, 148 और 323 के तहत केस दर्ज किया गया है। FIR दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -