Sunday, April 6, 2025
Homeदेश-समाजनाबालिग को गोद लिया लेकिन बेटी का प्यार देने के बजाय किया शोषण: डॉक्टर...

नाबालिग को गोद लिया लेकिन बेटी का प्यार देने के बजाय किया शोषण: डॉक्टर वलीउल इस्लाम गिरफ्तार, बीवी संगीता दत्ता फरार

फरार चल रहीं डॉक्टर संगीता ने खुद को साजिश का शिकार बताते हुए किसी के द्वारा इसे अपने करियर को खत्म करने की साजिश करार दिया है। डॉक्टर संगीता ने खुद और अपने शौहर पर लगे तमाम आरोपों को भी बेबुनियाद बताया है।

असम पुलिस ने बाल शोषण के मामले में डॉक्टर वलीउल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार (5 मई 2023) को हुई है। इसी मामले में डॉक्टर की पत्नी संगीता दत्ता फरार हैं। संगीता को फरार होने में मदद के आरोप में डॉक्टर की एक नौकरानी को भी हिरासत में लिया गया है।

मनोचिकित्स्क डॉक्टर वलीउल इस्लाम और उनकी पत्नी पर गुवाहाटी में एक नाबालिग लड़की को नियमित प्रताड़ित करने का केस दर्ज था। आरोप है कि डॉक्टर दम्पति पीड़िता को अपार्टमेंट की छत पर बाँध दिया करते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला गुवाहाटी का है। यहाँ एक डॉक्टर दम्पति वलीउल इस्लाम और संगीता दत्ता द्वारा कथित तौर पर एक नाबालिग बच्ची को गोद लिया गया था। आरोप है कि वो बच्ची को अक्सर प्रताड़ित किया करते थे। इस प्रताड़ना में बच्ची के हाथ बाँध कर उसे धूप में छत पर खड़ा कर देना शामिल था। डॉक्टर के एक पड़ोसी द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शुक्रवार को डॉक्टर दम्पति के घर पर दबिश दी थी।

आरोपित दम्पति गुवाहाटी के मणिपुर बस्ती में रहता है। इस मामले को उठाते हुए बाल अधिकार कार्यकर्ता और बाल अधिकार संगठन, UTSAH के प्रमुख, मिगुएल दास कुआह ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें बच्ची की प्रताड़ना की जानकारी पहले भी मिली थी लेकिन आरोपितों के पड़ोसी द्वारा की गई शिकायत से इसकी पुष्टि भी हो गई। बच्ची का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें धूप में बैठी बच्ची को लोहे की पाइप से बाँध कर रखा गया है।

साभार: pratidintime.com

बताया जा रहा है कि अपने ऊपर केस दर्ज होने के बाद फरार चल रहीं डॉक्टर संगीता ने एक वीडियो जारी करते हुए सफाई दी है। अपने वीडियो में डॉक्टर संगीता ने खुद को साजिश का शिकार बताते हुए किसी के द्वारा इसे अपने करियर को खत्म करने की साजिश करार दिया है। डॉक्टर संगीता ने खुद और अपने शौहर पर लगे तमाम आरोपों को भी बेबुनियाद बताया है। फिलहाल पुलिस डॉक्टर संगीता दत्ता की तलाश कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली में ₹10 लाख का इलाज मुफ्त, लागू हुई ‘आयुष्मान भारत योजना’: BJP सरकार ने किया ₹2144 करोड़ का बजट पास, जानिए किसे मिलेगा...

आयुष्मान योजना तहत दिल्ली में इसकी पात्रता वाले परिवारों को सालाना 10 लाख रुपए की सहायता मिलेगी। इसमें केंद्र से पाँच और दिल्ली सरकार की ओर से पाँच लाख रुपए शामिल होंगे।

शहनाज की जो दलीलें कोर्ट ने नहीं मानी, उसको आधार बना ‘मुस्लिम विक्टिम’ कार्ड चल रहा The Wire: हिंदू लड़की से रोजा रखवाने का...

झाँसी में नाबालिग हिंदू लड़की को इस्लाम में धर्मांतरण कराने की कोशिश करने वाली शहनाज के मामले में वायर ने एक अलग एंगल देने की कोशिश की है।
- विज्ञापन -