Homeदेश-समाजबेगम ज़मीना को फ़िदायीन बता विमान में ब्लास्ट की धमकी देने वाला नसीरुद्दीन गिरफ़्तार

बेगम ज़मीना को फ़िदायीन बता विमान में ब्लास्ट की धमकी देने वाला नसीरुद्दीन गिरफ़्तार

8 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट की डायल सेवा को एक गुमनाम कॉल आया था कि जिसमें कहा गया कि एक महिला जिसका नाम ज़मीना है वो फ़िदायीन है। फ़ोन करने वाले ने कहा कि महिला दुबई या सऊदी अरब जाने वाली फ़्लाइट को बम से उड़ा सकती है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे शख़्स को गिरफ़्तार कर लिया है जिसने अपनी बेगम को फ़िदायीन बताकर विमान में बम विस्फ़ोट की धमकी दी थी। शख़्स की पहचान 29 वर्षीय नसीरुद्दीन के रूप में हुई है। उसे दिल्ली के बवाना इलाक़े से गिरफ़्तार किया गया।

पूछताछ में उसने अपना ज़ुर्म क़बूल करते हुए बताया कि उसने ही एयरपोर्ट की डायल सेवा को कॉल कर फ़्लाइट उड़ाने की धमकी दी थी। बता दें कि 8 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट की डायल सेवा को एक गुमनाम कॉल आया था कि जिसमें कहा गया कि एक महिला जिसका नाम ज़मीना है वो फ़िदायीन है। फ़ोन करने वाले ने कहा कि महिला दुबई या सऊदी अरब जाने वाली फ़्लाइट को बम से उड़ा सकती है।

इस कॉल से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई थी। हरकत में आते हुए दिल्ली पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की। जाँच में पता चला कि नसीरुद्दीन की बेगम देश से बाहर जा रही थी। अपनी बीवी को रोकने के लिए उसने कॉल की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -