Homeदेश-समाजदीपक को साबिर, सुहान, ऐजाद ने गला घोंट कर मारा, आँख निकाली, हाथ-पाँव-दांत तोड़े,...

दीपक को साबिर, सुहान, ऐजाद ने गला घोंट कर मारा, आँख निकाली, हाथ-पाँव-दांत तोड़े, एसिड डालकर जलाया: 3 गिरफ्तार

29 फरवरी, 2024 को फरीदाबाद के अरुआ गाँव का रहने वाला 17 वर्षीय दीपक अपने घर से गायब हो गया था। दीपक के भाई अर्जुन ने बताया कि वह शाम को घर से निकला था लेकिन जब काफी देर तक नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी तलाश चालू की।

हरियाणा के फरीदाबाद में एक नाबालिग दीपक की कुछ मुस्लिमों ने निर्दयता से हत्या कर दी और शव दफना दिया। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि दीपक ने इन मुस्लिमों को गोकशी करते हुए देखा था इसलिए उसे मार दिया गया। अभी इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 29 फरवरी, 2024 को फरीदाबाद के अरुआ गाँव का रहने वाला 17 वर्षीय दीपक अपने घर से गायब हो गया था। दीपक के भाई अर्जुन ने बताया कि वह शाम को घर से निकला था लेकिन जब काफी देर तक नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी तलाश चालू की।

हालाँकि, दीपक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जाँच चालू की। इस मामले में पुलिस को पास के ही गाँव के ऐजाद, सुहान और साबिर पर शक हुआ। इन तीनों को गौतम बुद्ध नगर के दनकौर से पुलिस ने हिरासत में लिया। उनसे पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने दीपक की हत्या कर दी है।

इस पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शव को यमुना नदी में फेंका है। हालाँकि, जब नदी में शव नहीं मिला तो दोबारा पूछताछ हुई। इसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने दीपक का शव एक गड्ढे में दफनाया है। यह शव बाद में पुलिस ने काफी खराब अवस्था में बरामद किया।

दीपक का सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ था। इससे लग रहा था कि शव पर तेज़ाब डाल कर पहचान मिटाने की कोशिश की गई। इसके अलावा दीपक की हत्या के बाद उसके हाथ पाँव और दांत भी तोड़ दिए गए थे। दीपक की एक आँख भी इन हत्यारों ने निकाल ली थी। उसके साथ बर्बरता से पहले मफलर से उसका गला घोंटा गया था।

दीपक के परिजनों का कहना है कि दीपक ने ऐजाद को उसके परिजनों समेत खेतों की तरफ गौकशी करते हुए देख लिया था। दीपक किसी को यह बात बता ना दे इसके लिए ऐजाद ने साबिर और सुहान के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

इस हत्या को लेकर अरुआ गाँव में पंचायत भी बुलाई गई थी। इस पंचायत में इन तीनों गिरफ्तार आरोपितों के अलावा और भी लोगों को गिरफ्तार करने की माँग की गई, इनके नाम भी दिए गए हैं। पंचायत में जिन लोगों के नाम दिए गए हैं, वह सभी मुस्लिम हैं। पंचायत में लगभग 15 और लोगों को गिरफ्तार करने की माँग की गई है।

पुलिस ने बताया है कि जिन आरोपितों को दीपक हत्याकांड के सम्बन्ध में पकड़ा गया है, वह इसका दूसरा कारण बता रहे हैं। छायन्सा थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपितों का कहना है कि दीपक उनकी बहन से बातचीत करता था इसलिए हत्या की गई। अब इस मामले में की जाँच थाने से लेकर क्राइम ब्रांच को दे दी गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।
- विज्ञापन -