Homeदेश-समाज'मैं सीमा हैदर जैसी नहीं': घर से जयपुर बोलकर निकली 2 बच्चों की माँ...

‘मैं सीमा हैदर जैसी नहीं’: घर से जयपुर बोलकर निकली 2 बच्चों की माँ अंजू पहुँच गई पाकिस्तान, शादी की बात से पलटा नसरुल्लाह

अंजू ने 21 जुलाई को पति से कहा था कि वह जयपुर घूमने जा रही है। लेकिन वह अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान चली गई। शुरुआत में नसरुल्लाह ने कहा कि वह सगाई करने आई है। लेकिन बाद में वह अपनी बात से पलट गया।

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच एक भारतीय महिला पाकिस्तान जाने के कारण चर्चा में आ गई है। इस महिला का नाम अंजू है। वह​ राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वह पति को जयपुर घूमने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन पाकिस्तान पहुँच गई। कहा जा रहा है कि फेसबुक दोस्त नसरुल्लाह से मिलने वह पाकिस्तान गई। एक तरफ अंजू का दावा है कि वह सीमा हैदर जैसी नहीं है और एक शादी में शामिल होने पाकिस्तान आई है। वहीं नसरुल्लाह भी अब शादी की बात से पलट गया है।

कौन है अंजू

अंजू मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है। साल 2007 में उसकी शादी उत्तर प्रदेश के बलिया के अरविंद से हुई। अरविंद ईसाई है। शादी के बाद अंजू भी ईसाई बन गई। वह राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति और 2 बच्चों के साथ रहती है। अंजू का कहना है कि साल 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दीर बाला जिले में रहने वाले नसरुल्लाह से हुई। दोनों के बीच बीते 3 साल से बातचीत हो रही थी।

कैसे पहुँची पाकिस्तान

अंजू ने 21 जुलाई को अपने पति अरविंद से कहा था कि वह जयपुर घूमने जा रही है। लेकिन वह भिवाड़ी से दिल्ली आई। फिर वहाँ से अमृतसर पहुँची और बाघा बॉर्डर पारकर पाकिस्तान पहुँच गई। उसके पास पासपोर्ट और पाकिस्तान जाने के लिए वीजा था, इसलिए उसे बॉर्डर पार करने में कोई समस्या नहीं हुई। उसने पासपोर्ट 2020 में बनवाया था। अंजू का दावा है कि वह एक शादी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान आई है। यहाँ वह नसरुल्लाह के घर पर रुकी है।

अंजू ने यह भी कहा है कि सीमा हैदर से उसकी तुलना गलत है। वह 2-4 दिन में ही वापस आ जाएगी। उसने यह भी कहा है कि वह बच्चों को पढ़ाने और नौकरी करने के लिए पति के साथ रह रही थी। लेकिन भारत वापस आने के बाद बच्चों को लेकर पति से अलग हो जाएगी। इसके अलावा अंजू ने एक वीडियो जारी कर अपने रिश्तेदारों और बच्चों को परेशान न करने की रिक्वेस्ट की है।

पहले कहा सगाई करने आई है अंजू, फिर पलटा नसरुल्लाह

एक ओर जहाँ अंजू नसरुल्लाह से शादी और सगाई की बातों से इनकार कर रही है। वहीं नसरुल्लाह का कहना है कि अंजू उससे सगाई करने के लिए ही पाकिस्तान आई है। बीसीसी उर्दू से बातचीत में नसरुल्लाह का कहना है कि अंजू के साथ फेसबुक पर दोस्ती प्यार में बदल गई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में जीने का फैसला किया। कुछ दिन बाद वह अंजू से सगाई करेगा। फिर 10-12 दिन बाद अंजू भारत वापस चली जाएगी। इसके बाद वह शादी करने दोबारा पाकिस्तान आएगी।

नसरुल्लाह ने यह भी कहा है कि पाकिस्तानी वीजा के लिए वह और अंजू बीते दो साल से परेशान थे। दोनों ने हजारों रुपए खर्च किए हैं। लेकिन बाद में सगाई और शादी की बात से नसरुल्लाह पलट गया। अब उसका कहना है कि अंजू घूमने के लिए पाकिस्तान आई है। वीजा खत्म होने के बाद वह 20 अगस्त को भारत लौट जाएगी। नसरुल्लाह के अनुसार अभी अंजू उसके घर की महिलाओं के साथ अलग कमरे में रह रही है।

वहीं अंजू के पाकिस्तान जाने की जानकारी सामने आने के बाद भिवाड़ी पुलिस व जाँच एजेंसी IB व CID की टीम ने अंजू के घर पर पहुँची। जाँच टीम ने अंजू के घर वालों से पूछताछ भी की है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एक सैनिक, एक लॉन्चर और दुश्मन के टैंक पर अंतिम प्रहार: DRDO की स्वदेशी MPATGM को मिली हरी झंडी, जानें- कितनी ताकतवर है यह...

52 हजार करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी। MPATGM समेत कई स्वदेशी हथियार भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की क्षमता बढ़ाएँगे।

स्किन-केयर बिजनेस में पाकिस्तानी दे रहे इंसानी गर्भनाल से सहयोग, चीन से वियतनाम तक फैला था गिरोह: जानिए एंटी-एजिंग और कॉस्मेटिक उत्पादों में कैसे...

पाकिस्तान में अवैध रूप से इंसानी गर्भनाल प्रोसेस कर विदेश भेजने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जहाँ अस्पतालों से प्लेसेंटा खरीदा जाता था।
- विज्ञापन -