Homeदेश-समाजपाकिस्तानी अधिकारी के घर में भारतीय महिला से सेक्स की डिमांड, शिकायत की तो...

पाकिस्तानी अधिकारी के घर में भारतीय महिला से सेक्स की डिमांड, शिकायत की तो आरोपित को बकरीद के बहाने मुल्क भेजा; पीड़िता को नौकरी से निकाला

पीड़िता विधवा है। पुलिस में शिकायत करने से पहले उसने पाकिस्तानी राजनयिक से मिन्हाज हुसैन के करतूत की शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मिन्हाज को बकरीद के बहाने पाकिस्तान भेज दिया गया। वहीं पीड़िता को नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया।

नई दिल्ली में तैनात एक पाकिस्तानी राजनयिक के घर में काम करने वाली भारतीय महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। आरोपित 54 साल का मिन्हाज हुसैन है। वह पाकिस्तान का ही रहने वाला है। पीड़िता की शिकायत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद आरोपित को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है।

पीड़िता विधवा है। पुलिस में शिकायत करने से पहले उसने पाकिस्तानी राजनयिक से मिन्हाज हुसैन के करतूत की शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मिन्हाज को बकरीद के बहाने पाकिस्तान भेज दिया गया। वहीं पीड़िता को नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया। इसके बाद मिन्हाज फिर भारत लौट आया और राजनयिक के यहाँ काम करने लगा।

जिस पाकिस्तानी राज​नयिक के घर यह घटना हुई है, उनकी पहचान साद अहमद वाराइच के तौर पर सामने आई है। मिन्हाज हुसैन उनके आधिकारिक आवास में रसोइए के तौर पर काम करता था। पीड़िता भी यहीं घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। दोनों नई दिल्ली के तिलक मार्ग स्थित वाराइच के आधिकारिक आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे।

रिपोर्ट के अनुसार इसी साल फरवरी में मिन्हाज हुसैन भारत आया था। उसके बाद से वह पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। उसे यौन संबंध बनाने को कहता था। अश्लील हरकतें करता था। पीड़िता ने वाराइच को इसके बारे में बताया तो उन्होंने उसे बकरीद के बहाने चुपचाप पाकिस्तान भेज दिया। इसके बाद पाकिस्तानी उच्चायोग ने पीड़िता को फोन कर 30 जून तक नौकरी और वाइराइच का घर छोड़ने को कहा। इस बीच मिन्हाज पाकिस्तान से लौटकर फिर वाइराइच के आवास में काम करने लगा।

इस घटना ने पीड़िता को बुरी तरह झकझोर दिया। 28 जून 2024 को वह तिलक मार्ग थाने गई और मिन्हाज हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज की। इसके बाद मिन्हाज को 30 जून को वापस पाकिस्तान भेज दिया। वह आधिकारिक पासपोर्ट और वीजा पर भारत में रह रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -