Homeदेश-समाजचल रहा था कबड्डी का मैच, कार से आए 4 लोगों ने इंटरनेशनल प्लेयर...

चल रहा था कबड्डी का मैच, कार से आए 4 लोगों ने इंटरनेशनल प्लेयर को गोलियों से भूना: पंजाब के जालंधर की घटना, हमले का Video वायरल

इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि हमलावर दूर से ही संदीप पर गोलियाँ चला रहे हैं और वहाँ मौजूद लोग इधर-उधर भाग रहे हैं।

पंजाब के जालंधर में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर संदीप नंगल अंबिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार (15 मार्च 2022) को मैच के दौरान संदीप पर हमला हुआ। उन्होंने अस्पताल के रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जालंधर के SSP सतिंदर सिंह ने बताया है कि मैच के दौरान कार में सवार होकर आए चार लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। FIR दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है। हमलावर कौन थे और संदीप पर हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार जालंधर में सोमवार शाम कबड्डी मुकाबला खेला जा रहा था। अचानक अंधाधुंध गोलियाँ चलनी शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान संदीप नंगल को कई गोलियाँ लगी, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इलाके में तनाव न फैले इसको लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जिस कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान हमला हुआ वह शाहकोट के मल्लियाँ कलाँ गाँव में चल रही थी। इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि हमलावर दूर से ही संदीप पर गोलियाँ चला रहे हैं और वहाँ मौजूद लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। बताया जा रहा है कि संदीप पर करीब 20 राउंड फायरिंग की गई। संदीप स्टॉपर पॉजिशन में खेलते थे। उन्होंने पंजाब के अलावा कनाडा, यूएसए, यूके में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -