Homeदेश-समाजपहली बीबी के रहते दूसरी से निकाह, चार बच्चों को किया दाने-दाने को मोहताज:...

पहली बीबी के रहते दूसरी से निकाह, चार बच्चों को किया दाने-दाने को मोहताज: समझाने गई सास तो दामाद नईम अंसारी ने कर दी हत्या

पुलिस ने मृतका मोमिन बीबी के बेटे नौशाद अंसारी के बयान पर दामाद नईम अंसारी, कैरामत मियाँ, जियाउल अंसारी, चुनकी खातून, सोनाभन बीबी,पुसिया अंसारी व रिजाउल अंसारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

झारखण्ड के दुमका से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ पहली बीबी के रहते दूसरी स्त्री से निकाह और पहली सास की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप के मुताबिक दामाद ने अपनी दूसरी बीबी के घरवालों के साथ मिलकर पहली बीबी की माँ की पहले पिटाई की और फिर गला दबा कर हत्या कर दिया। घटना झारखण्ड के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के शिवतल्ला गाँव की है। 

दरअसल, इस मामले में मंगलवार (7 नवंबर, 2023) की शाम शिकायत मिलने के बाद ससुराल समझाने गई 55 साल की मोमिन बीबी पर दामाद और सौतन के घरवालों ने पिटाई करने के बाद गला दबा दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के बेटे नौशाद अंसारी के बयान पर दामाद नईम अंसारी, कैरामत मियाँ, जियाउल अंसारी, चुनकी खातून, सोनाभन बीबी, पुसिया अंसारी व रिजाउल अंसारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं मुख्य आरोपित फरार है। पुलिस आरोपित नईम अंसारी की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका रांगा गाँव की रहने वाली थी। मृतका के बेटे नौशाद ने बताया कि उसकी बहन की शादी शिवतल्ला गाँव के नईम अंसारी के साथ हुई थी। चार बच्चे होने के बाद भी नईम ने गाँव  की एक दूसरी महिला से निकाह कर लिया।

निकाह करने के बाद बहन को अनाज के लिए तरसाने लगा। मंगलवार को बहन ने माँ को फोन कर बताया कि घर में अनाज नहीं है। नईम अंसारी बच्चों को भूखा रख रहा है, खाने को अनाज तक नहीं दे रहा। जिसके बाद वह बेटे के साथ बेटी की ससुराल दामाद को समझाने गई। इस दौरान 55 साल की मोमिन बीबी पर दामाद नईम अंसारी और दूसरी बीबी के घरवालों ने माँ-बेटे पर हमला कर दिया।

दामाद नईम अंसारी ने पहले तो धक्का-मुक्की की। इसके बाद जीजा नईम ने फोन कर दूसरी बीबी के घरवालों को बुला लिया। उन लोगों ने घर आते ही उसकी और माँ  की जमकर पिटाई की। फिर नईम ने माँ  का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।

आरोप के मुताबिक वह बस दामाद को समझाने गई थी कि वह अपने बच्चों को भूखा ना रखे। बस इसी बात पर दामाद और सास में विवाद शुरु हुआ जिसके बाद उसने सास का गला दबा कर हत्या कर दी। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है, पुलिस ने मृतका मोमिन बीबी के बेटे नौशाद अंसारी के बयान पर दामाद नईम अंसारी, कैरामत मियाँ, जियाउल अंसारी, चुनकी खातून, सोनाभन बीबी,पुसिया अंसारी व रिजाउल अंसारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस आगे की कारवाई कर रही है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -