Homeदेश-समाज'बहुत बकरों की कुर्बानी दी, अब तेरे बेटे का रेतूँगा गला': बच्चे की हत्या...

‘बहुत बकरों की कुर्बानी दी, अब तेरे बेटे का रेतूँगा गला’: बच्चे की हत्या की धमकी दे मॉडल से रेप करता था शेख, इस्लाम कबूलने का डाल रहा था दबाव

काशान ने कहा, 'इस छुरे से बहुत बकरों की कुर्बानी हुई है, अगर नहीं मानी तो तेरे बेटे का भी गला रेत दूँगा।'

मध्य प्रदेश के इंदौर में काशान शेख नाम के युवक ने एक मॉडल को काम के बहाने किसी दूसरे के घर पर बुलाया और उसे अंदर बुलाने के बाद घर का दरवाजा बंद कर दिया। कमरे में ले जाकर उसने बकरों को काटने वाला छुरा उठाया और मॉडल के डेढ़ साल के बच्चे के गले पर रख दिया। काशान शेख ने कहा, ‘इस छुरे से बहुत बकरों की कुर्बानी हुई है, अगर नहीं मानी तो तेरे बेटे का भी गला रेत दूँगा।’ इसके बाद उसने मॉडल का रेप किया और वीडियो-फोटो भी खींच ली। फिर काशान का जब दिल करता, वो मॉडल को ब्लैकमेल करके अपने पास बुलाकर अपनी हवस मिटाता। यही नहीं, वो मॉडल से पैसे भी ऐंठता रहा, साथ ही मॉडल पर अपने मुस्लिम पति को तलाक देकर धर्म परिवर्तन का भी दबाव डालता, ताकि वो उसके साथ निकाह कर सके।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला इंदौर के एमआईजी इलाके का है। जहाँ एक मॉडल अपने शौहर के साथ रहती है। मॉडल हिंदू है और उसने साल 2017 में मुस्लिम युवक के साथ शादी की थी। दोनों का एक 2 साल का बेटा भी है। काशान उसके पति का दोस्त और दोनों की शादी में भी शामिल हुआ था। उसका मॉडल के घर पर आना जाता था। उसने अक्टूबर 2023 में मॉडल के साथ रेप किया और वीडियो बना लिए। इसके बाद से वो उसे ब्लैकमेल कर न सिर्फ पैसे उगाहता रहा, बल्कि उसका रेप भी करता रहा। किसी को बताने पर वो जान से मारने की धमकी भी देता। यही नहीं, उसने मॉडल पर दबाव बनाया कि वो अपने मुस्लिम पति को छोड़ दे, धर्मपरिवर्तन करके मुस्लिम बन जाए और उसके साथ निकाह कर ले। आरोपित काशान श्रीनगर का रहने वाला है।

काशान ने 10 दिनों पहले भी उसके साथ रेप किया, तब जाकर उसने अपने पति को सारी बात बताई, फिर हिंदू संगठनों के सहयोग से उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार (16 मई 2024) को एफआईआर दर्ज कर आरोपित काशान को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है, “काशान ने अक्टूबर 2023 में उसे मॉडलिंग के प्रोजेक्ट के लिए किसी से मिलाने के लिए पुष्पनगर स्थित एक घर पर बुलाया। वो अपने दुधमुँहे बच्चे के साथ वहाँ पहुँची। घर में कोई नहीं था। काशान ने कहा कि यहाँ कोई नहीं आने वाला है, क्योंकि उसी ने उसे बुलाया है। इसके बाद काशान ने दरवाजा बंद कर दिया और बिस्तर के पास से कुर्बानी देने वाला छुरा निकालकर मेरे बेटे के गले पर रखा दिया। उसने कहा, ‘बेटे को बचाना है, तो जैसा कहूँ वैसा करो। मैंने कई बकरों की कुर्बानी दी है, इसी छुरे से तेरे बेटे का गला भी काट सकता हूँ।’ उसने इसके बाद जैसा कहा, मैं करती गई।”

पीड़ित ने आगे बताया, “काशान ने मेरा रेप किया और वीडियो-फोटो बना लिए और कहा कि ये सब मेरे पास रहेंगे, किसी से कुछ भी बताया तो वीडियो वायरल कर दूँगा और बेटे की जिंदगी से भी तुझे हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद से काशान मुझे ब्लैकमेल कर रेप करने लगा।” पीड़ित मॉडल ने बताया कि काशान ने कई बार उससे इस्लाम कबूल करने के लिए कहा और कहा कि वो अपने पति से अलग हो जाए। उसने कई बार उससे पैसे भी वसूले। 10 दिन पहले भी उसने मेरे पास मारपीट की और रेप किया। पीड़ित ने बताया कि उसके फोन में कई लड़कियों के फोटो और वीडियो हैं।

परेशान होकर उसने अपने पति को सारी बात बताई और इसके बाद उन्होंने हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत से संपर्क किया। फिर सभी लोग थाने और एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने काशान को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल भी कराया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -