Homeदेश-समाजनवरात्रि की कलश यात्रा पर कट्टरपंथी भीड़ का हमला, 5 साल का बच्चा भी...

नवरात्रि की कलश यात्रा पर कट्टरपंथी भीड़ का हमला, 5 साल का बच्चा भी घायल: मस्जिद के पास पहुँचते ही चलने लगे ईंट-पत्थर

अचानक ही मुबारक के बेटे ने चुन्नू, तबरेज, इंतजार के बेटे और कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने एक साथ कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। इस कलश यात्रा में महिलाएँ भी शामिल थीं। हमले के दौरान श्रद्धालुओं को माँ-बहन की गालियाँ भी दी गईं।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में हिन्दू समाज की नवरात्रि कलश यात्रा के दौरान हमले की खबर है। हमले का आरोप तबरेज और उसके साथियों पर लगा है। अलीगढ़ की ही तरह इस हमले में भी मस्जिद के पास हमलावरों के जुटने का आरोप है। हिंसा के दौरान हमलावरों ने 5 साल के बच्चे को भी निशाना बनाया है। पीड़ित मासूम का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं अब तक 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना रविवार (15 अक्टूबर, 2023) की है।

यह घटना कुशीनगर के थानाक्षेत्र कुबेरस्थान की है। यहाँ के गाँव लक्ष्मीपुर के निवासी नरेश शाह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि रविवार को उनके गाँव में आयोजित होने वाली दुर्गापूजा की कलश यात्रा निकलने वाली थी। इस कलश यात्रा में तमाम श्रद्धालुओं के साथ नरेश का 5 वर्षीय पोता पियूष भी शामिल हो गया। जैसे ही यह यात्रा पश्चिम टोला में मस्जिद के पास से होते हुए मुबारक नाम के व्यक्ति के घर के आगे पहुँची इसे रोक लिया गया। रोकने वाला अरोपित मुबारक का बेटा था।

शिकायत में बताया गया है कि मुबारक के बेटे ने यात्रा में बज रहे DJ का विरोध किया। साथ ही उसने अपने घर के आगे से आ रही यात्रा पर भी आपत्ति जताई। इस विरोध पर श्रद्धालुओं ने DJ बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बावजूद अचानक ही मुबारक के बेटे ने चुन्नू, तबरेज, इंतजार के बेटे और कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने एक साथ कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। इस कलश यात्रा में महिलाएँ भी शामिल थीं। हमले के दौरान श्रद्धालुओं को माँ-बहन की गालियाँ भी दी गईं।

आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थर भी चलाए। इसी पथराव में कलश यात्रा में शामिल 5 साल के पियूष को सिर में चोट आई और वो वहीं अचेत हो कर गिर पड़ा। हालात गंभीर देखते हुए आनन-फानन में पीड़ित बच्चे को अस्पताल ले जाया गया।

ऑपइंडिया से बात करते हुए पियूष के दादा नरेश ने अपने पोते की हालात को फिलहाल स्थिर बताया। शिकायत में इस बात का भी जिक्र है कि आरोपितों ने पीड़ितों को जान से भी मारने की धमकी दी थी। मामले की सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा।

इस मामले में पुलिस ने मुबारक और इंतज़ार के बेटे सहित चुन्नू और तबरेज को नामजद किया गया है। इसके अलावा FIR में कुछ अज्ञात आरोपितों का भी जिक्र है। सभी आरोपितों पर IPC की धारा 147, 308, 323, 336, 504 व 506 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।

ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। कुशीनगर के एडिशनल SP के मुताबिक अब तक 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की तरफ से गाँव में शांति और हालात को काबू में बताया गया है। फिर भी एहतियातन गाँव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मामले में आगे की जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -