Homeदेश-समाज52 साल के जुल्फिकार ने 12 साल की बच्ची का किया बलात्कार, मरा समझकर...

52 साल के जुल्फिकार ने 12 साल की बच्ची का किया बलात्कार, मरा समझकर भागा: लद्दाख पुलिस ने 48 घंटों में पकड़ा

जुल्फिकार अली ने स्कूल जाती बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस के अनुसार जब बच्ची मिली थी उसके सर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। बच्ची को मरा हुआ समझकर जुल्फिकार वहाँ से फरार हो गया।

लद्दाख में पिछले दिनों बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपित सैयद जुल्फिकार अली शाह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 29 मार्च 2023 की है। घायल अवस्था में मिली बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई पुलिस का दावा है कि घटना के 48 घंटो के भीतर वह आरोपित जुल्फिकार तक पहुँच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

लेह पुलिस की तरफ से इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि लेह में 12 साल की बच्ची स्कूल जा रही थी। रास्ते में अकेला देखकर जुल्फीकार ने बच्ची को स्कूल पहुँचाने की बात कहकर अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी। 52 साल के शख्स ने बच्ची को अगवा कर लिया और स्कूल की जगह सुनसान इलाके में ले गया।

जुल्फिकार अली ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस के अनुसार जब बच्ची मिली थी उसके सर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। बच्ची को मरा हुआ समझकर जुल्फिकार वहाँ से फरार हो गया। इधर जख्मी बच्ची के मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दी गई और बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेह की एसपी पीडी नित्या ने जानकारी दी है कि बच्ची की हालत स्थिर है।

दूसरी तरफ घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष है। आक्रोशित लोगों ने जल्द से जल्द न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा देने की माँग की है। घटना को लेकर लेह महिला थाने में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगी की कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘तुम्हारी गौमाता का मीट खा रहा हूँ… ग@#D में दम हो तो रोककर दिखाओ’: इंस्टा पर वायरल होने के लिए हैदर अली के घटिया...

हैदर अली अपने इंस्टा पर गौमांस की वीडियोज को डालता है और हिंदुओं को अंधभक्त कहकर मीट देखने को कहता है। अपने चैनल पर उसने 1 महीने में 10 से ज्यादा ऐसी वीडियो डाली है।

गुजरात के जावेद की टेढ़ी हड्डियाँ, ₹4 करोड़ का सालाना खर्च और PAK के ‘रैट चिल्ड्रन’: करीबी रिश्तों में निकाह से पैदा होता स्वास्थ्य...

म्यूकोपॉलीसेकेराइडोसिस ऐसी आनुवांशिक बीमारी है जो कजिन मैरिज की वजह से होता है। गुजरात का जावेद भी इसका शिकार है क्योंकि उसकी अम्मी और अब्बू कजिन हैं।
- विज्ञापन -