Saturday, July 27, 2024
Homeदेश-समाज13 साल की दलित लड़की से रेप के बाद फोड़ दी आँखें, काट डाला...

13 साल की दलित लड़की से रेप के बाद फोड़ दी आँखें, काट डाला जीभ: UP पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपित

शव बेहद भयावह स्थिति में था। उसकी आँखें फोड़ दी गई थीं और जीभ तक काट दी गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ 13 साल की दलित लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई है। बलात्कार के अलावा भी हैवानियत की सीमाएँ पार की गई, लड़की की आँखें फोड़ दी गई। इसके बाद उसकी जीभ तक काट दी गई। अंत में उसके गले में रस्सी बाँधा गया और गन्ने के खेत में काफी दूरी तक घसीटा गया।    

घटना लखीमपुर, उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा स्थित पकरिया गाँव, ईसानगर थाने के पास हुई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लड़की घर से निकली थी। इसके बाद वह अपने घर वापस नहीं लौटी। काफी समय बीतने के बाद लड़की के परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। फिर उन्होंने पुलिस से भी इस घटना की शिकायत दर्ज कराई।    

पुलिस द्वारा की गई खोजबीन में लड़की का शव गन्ने के खेत में बरामद हुआ। शव बेहद भयावह स्थिति में था, उसकी आँखें फोड़ दी गई थीं और जीभ तक काट दी गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ है। मामले में जाँच करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।  

लखीमपुर जिले के पकरिया गाँव में रहने वाली 13 साल की लड़की गन्ने के खेत में गई थी। तभी मौके पर गाँव के दो युवक आए और उन्होंने लड़की के साथ बलात्कार किया। इस दौरान क्रूरता की सारी सीमाएँ पार की गई और लड़की को असहनीय पीड़ा दी गई। सबसे हैरानी की बात यह है कि घटना दोपहर 1 बजे हुई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़ लड़की के घर नहीं लौटने पर उन्होंने तलाश शुरू की।    

खोजने के दौरान उसका शव खेत से बरामद किया गया। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम में लड़की के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई। लड़की के परिवार वालों ने गाँव के युवकों (संतोष यादव और संजय गौतम) पर बलात्कार का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों पर लैंगिक अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम (POSCO Act), बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘तुम कोटा के हो ब#$द… कोटा में रहना है या नहीं तुम्हें?’: राजस्थान विधानसभा में कॉन्ग्रेस विधायक ने सभापति और अधिकारियों को दी गाली,...

राजस्थान कॉन्ग्रेस के नेता शांति धारीवाल ने विधानसभा में गालियों की बौछार कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने सदन में सभापति को भी धमकी दे दी।

अग्निवीरों को पुलिस एवं अन्य सेवाओं की भर्ती में देंगे आरक्षण: CM योगी ने की घोषणा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सरकारों ने भी रिजर्वेशन...

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और एमपी एवं छत्तीसगढ़ की सरकार ने अग्निवीरों को राज्य पुलिस भर्ती में आरक्षण देने की घोषणा की है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -