Homeदेश-समाजनिधि मुस्लिम बनने को नहीं थी तैयार, सुफियान ने चौथी मंजिल से फेंका: अब...

निधि मुस्लिम बनने को नहीं थी तैयार, सुफियान ने चौथी मंजिल से फेंका: अब लखनऊ में हिंदू लड़की हुई मजहबी सनक की शिकार

सुफियान काफी समय से निधि के पीछे पड़ा था। धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव डाल रहा था। उसकी सनक से तंग आकर निधि को उसके परिजनों ने कुछ समय के लिए ननिहाल भी भेज दिया था। उसके वापस लौटते ही सुफियान की हरकतें फिर शुरू हो गई।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निधि गुप्ता की हत्या कर दी गई है। धर्म परिवर्तन और निकाह से इनकार करने पर उसे जान से हाथ धोना पड़ा है। आरोप है कि सुफियान ने उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना मंगलवार (15 नवम्बर 2022) की है। सुफियान फरार है।

यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है, जब पूरा देश आफताब द्वारा श्रद्धा वाकर के टुकड़े-टुकड़े कर देने की घटना से सन्न है। निधि की माँ का कहना है कि सुफियान उनकी बेटी का वीडियो बनाकर टॉर्चर कर रहा था। जब इसकी शिकायत उन्होंने सुफियान की अम्मी से की तो कथित तौर पर उसने दोनों का निकाह करा देने को कहा। रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित माँ की तहरीर पर सुफियान के खिलाफ हत्या और धर्म परिवर्तन की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना दक्षिणी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र की है। यहाँ डूडा कालोनी के ब्लॉक 41 में निधि का परिवार रहता है। हाईस्कूल तक पढ़ी निधि ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। सुफियान भी बगल के ब्लॉक 40 में अपने परिवार के साथ रहता है। वह काफी समय से निधि के पीछे पड़ा था। धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव डाल रहा था। उसकी सनक से तंग आकर निधि को उसके परिजनों ने कुछ समय के लिए ननिहाल भी भेज दिया था। उसके वापस लौटते ही सुफियान की हरकतें फिर शुरू हो गई।

सुफियान पर लड़की का वीडियो भी वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। कहा जा रहा है कि सुफियान पिछले 15 दिनों से निधि को टॉर्चर कर रहा था। आरोप है कि वह धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा था। इससे तंग आकर मंगलवार को निधि की माँ ने अपने भाई को बुलाया। वे सुफियान के घर जा रहे थे। इसी दौरान सुफियान ने पहले उन्हें धमकाया और फिर बाद में निधि को छत से धक्का दे दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बची।

चौथी मंजिल से गिरते ही निधि का सिर फट गया। आसपास के लोग उसकी मदद को दौड़े। इसी दौरान सुफियान मौके से भाग निकला। उसकी तलाश जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -